Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में तेजी से घट रहे कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले : बीते 24 घंटों में 48268 नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2020, शनिवार। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 48,268 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 551 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से भारत में 50 हजार से कम संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान रिकवरी दर भी बढ़ रही है और सक्रिय मामलों में गिरावट हो रही है। भारत में अब कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्‍या सिर्फ 5,82,649 रह गई है। पिछले 24 घंटों में 59,454 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं। देश में अब तक 74,32,829 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

बीते 24 घंटों में 48,268 कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले आने के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 81,37,119 हो गई है। वहीं, इस दौरान 551 नई मौतों के बाद मौतों की संख्या 1,21,641 हो गई है। भारत में अब तक 10 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना वायरस के टेस्‍ट किए जा चुके हैं। प्रतिदिन 10 लाख से ज्‍यादा सैंपल टेस्‍ट किए जा रहे हैं। दरअसल, वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के साथ-साथ सभी एक्‍सपर्ट का यही मामना है कि जल्‍द से जल्‍द टेस्‍ट कर कोरोना संक्रमितों की पहचान कर, उन्‍हें आइसोलेट कर ही इसके प्रसार को रोका जा सकता है। भारत का स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय इसी दिशा में काम कर रहा है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। बीते 25 घंटों में भी 5800 से ज्‍यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दिल्‍ली में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। हालांकि, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का ऐसा मानना नहीं है। उनका कहना है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर नहीं है, बल्कि दूसरी लहर ही तेज हो गई है। यह चिंता की बात है, क्‍योंकि यदि दूसरी लहर तेज होने पर 6000 के आसपास मामले आ रहे हैं, तो तीसरी लहर में क्‍या होगा ?

देश में अब तक 10,87,96,064 कोरोना टेस्‍ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों की बात करें, तो 10,67,976 सैंपल टेस्‍ट किए गए हैं। विश्‍व में भारत कोरोना टेस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर है। इस सूची भारत से ऊपर सिर्फ अमेरिका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!