Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

कोरोना वायरस का संक्रमण – उत्तराखंड में अभी तक 46 पॉजीटिव मामले, 24 देहरादून से

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल, 2020, बुधवार। उत्तराखंड को चार दिन बाद थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। सभी 277 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। राज्य में अभी तक कोरोना के 46 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 24 मामले देहरादून से हैं।  वहीं, अबतक 19 मरीज अलग-अलग अस्पतालों से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आने से थोड़ी बहुत राहत महसूस हुई है। प्रदेश में अबतक 46 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 24 मामले देहरादून से सामने आए हैं। वहीं, नैनीताल से नौ और सात मामले हरिद्वार के हैं। इनमें से 19 मरीज हो चुके हैं, जिनमें से एक मंगलवार को दून अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ है।

आपको बता दें कि मंगलवार को 324 सैंपल और जांच को भेजे गए थे, जिनमें से 277 की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। प्रदेशभर से अबतक 4061 सैंपल जांच को भेजे गए हैं, जिनमें से 3445 की रिपोर्ट नेगेटिव आइ है और 46 केस पॉजीटिव पाए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को दो जमाती पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इन्हीं के दो साथियों में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। बीती 12 मार्च को आठ लोगों की जमात दून आई थी। यहां आजाद कॉलोनी की एक मस्जिद में इन्होंने की दिन तक तब्लीग का काम किया। लॉकडाउन के बाद ये लोग यहीं फंस गए। इस बीच इन्होंने किराए का एक कमरा लिया और वहां रहे।

बीती 12 अप्रैल को पुलिस ने शहर में सघन अभियान चलाया था। इस दौरान 94 जमातियों को विभिन्न क्षेत्रों से पकड़ा गया था। यह आठ लोग भी उन्हीं में शामिल थे, जिन्हें बिधौली स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब तक इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!