Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डस्वास्थ

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा पहुँचा 56 हजार के पार, बुधवार को 429 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2020, गुरुवार। उत्तराखंड में कोरोना के लिहाज से अक्टूबर का पहला पखवाड़ा सुकून में बीता है। इस माह अभी तक कोरोना के 7070 मामले आए। यानी प्रतिदिन औसतन 505 मामले। जबकि सितंबर में हर दिन औसतन 972 मामले आए। इस हिसाब से प्रतिदिन नए मरीज मिलने की दर 48 फीसद कम हुई है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 429 नए मामले मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 10857 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 10428 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में फिर सबसे अधिक 157 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 55, नैनीताल में 42 व ऊधमसिंह नगर में 40 नए मामले मिले हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 24, पौड़ी व चंपावत में 22-22, अल्मोड़ा में 17, उत्तरकाशी में 14, रुद्रप्रयाग में 12, बागेश्वर में नौ व टिहरी में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। बता दें कि अभी तक प्रदेश में 56070 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अब तक 48798 लोग ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 6145 एक्टिव केस हैं और 331 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

बुधवार को 14 मरीजों की मौत, अब तक कुल 796 मरीजों की मौत  

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 796 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी 14 और मरीजों की जान गई। इनमें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में छह-छह और रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल में दो मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

बुधवार को भी प्रदेश में 827 मरीज स्वस्थ हुए,  रिकवरी दर  87 फीसद पर पहुंची 

संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच सुकून इस बात का है कि राज्य में रिकवरी दर भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी प्रदेश में 827 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें  209 ऊधमसिंह नगर, 179 हरिद्वार, 156 देहरादून, 67 नैनीताल, 52 टिहरी, 52 उत्तरकाशी, 39 पिथौरागढ़, 16 पौड़ी, 15 बागेश्वर, 12 चमोली, 12 अल्मोड़ा, 11 चंपावत व सात मरीज रुद्रप्रयाग से हैं। रिकवरी दर फिलहाल 87.03 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!