Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

विकासनगर में आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल हुई खाक

विकासनगर। विकासनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम बालूवाला में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों की करीब चालीस बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। आग की सूचना पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

लोगों के सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंची। जिससे किसानों में आक्रोश है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने मौका मुआयना कर प्रभावितों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है

विकासनगर तहसील अंतर्गत बालूवाला में दोपहर के समय गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से अन्य खेतों की तरफ फैलने लगी। खेतों में लगी भीषण आग को देखकर चारों तरफ धुंआ ही धुंआ उठने लगा। जिसे देखकर लोगों में अफरा-तफरा मच गई। आग को बुझाने के लिए बालूवाला और आसपास के दर्जनों ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े।

लोगों ने खेतों के आसपास लगे तीन ट्यूबवेल की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से करीब चालीस बीघा गेहूं की खेती जलकर नष्ट हो गई। जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!