Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गंगोत्री-यमुनोत्री सहित बदरीनाथ की 35 सड़कें बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जुलाई 2021, गुरूवार, उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार रात को भी जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिसके कारण भूस्खलन हुआ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण बैरियर और हेल्गु गाड़ के पास बंद है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी, पालीगाड़ और ओजरी के पास तीन स्थानों पर भारी भूस्खलन आने के कारण बंद हुआ। इसके साथ ही जनपद के 33 संपर्क मार्ग भी बंद हैं। जिनसे 50 से अधिक गांवों का संपर्क कटा हुआ है। नौगांव के कलोगी में भूस्खलन होने से गौशाला में बंधी तीन गाय की दबकर मौत हो गई है।

गत बुधवार को मातली गांव में भूस्खलन की जद में एक छानी आयी थी। जिसमें तीन खच्चर मलबे में दबे। एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी तथा दो की हालत गंभीर है। परिवार को निकटवती पंचायती घर में शिफ्ट किया गया है। बुधवार की देर रात को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित आसपास के क्षेत्रों में संचार सेवा सुचारू हो पायी। जबकि यमुना घाटी में देर रात को बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!