Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में हुआ संपन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, बेंगलुरु। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को किया गया। बेंगलुरु स्थित राजभवन में  29 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन मंत्रियों की पूरी लिस्ट आज सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को मिली।

मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी पुष्टि की और बताया, ‘नए मंत्रिमंडल में 29 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, किसी को भी उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है।’  आज सुबह उन्होंने कहा, ‘हमें आधिकारिक तौर पर मंत्री परिषद की लिस्ट मिल गई है। इनमें उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं जो आज राजभवन में शपथ लेने वाले हैं। ‘

मुख्यमंत्री बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। उन्होंने जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंगलवार को बताया था कि उन्हें फोन पर ही मंत्रियों के नामों वाली लिस्ट मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। लिस्ट में देरी के सवाल पर बोम्मई ने जवाब दिया था, ‘तीन-चार मुद्दे तय किए जाने हैं जैसे अंतिम सूची में कुछ और नामों को शामिल करने और उपमुख्यमंत्री रखने को लेकर विचार हो रहा था।’

26 जुलाई को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद 28 जुलाई को बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार में कुछ समय लगने की बात कही थी। अभी सरकार में वे अकेले कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि येदियुरप्पा ने नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों को लेकर सुझाव देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह कैबिनेट विस्तार में दखल नहीं देंगे बोम्मई अपने मंत्रालय में किसी को भी शामिल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की थी और कहा था कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की लिस्ट बुधवार सुबह भेजेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सुबह लिस्ट मिलने के बाद बुधवार को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्रिपरिषद विस्तार कई चरणों में किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!