Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री ने 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के संबंध में जारी किये दिशा निर्देशों, सादगी के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित होगा समारोह

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 नवंबर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गई। मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को राज्य मुख्यालय के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी सादगी के साथ गरिमामय ढंग से आयोजित किये जाने पर बल दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद पाण्डे, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ० धन सिंह रावत, सचिव वित्त श्री अमित नेगी, सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा महानिदेशक सूचना डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री द्वारा 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 नवंबर 2020 से 11 नवंबर 2020 तक देहरादून एवं अन्य जनपदों के मुख्य राजकीय भवनों को प्रकाशमान किया जायेगा। गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा भी अपने कार्यालय एवं पर्यटक आवास गृहों को प्रकाशित किया जायेगा।
8 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा माउण्टेन बाईक रैली का शुभारम्भ किया जायेगा। राज्य के समस्त महाविद्यालयों में फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी कार्यक्रम का शुभारम्भ डोईवाला से मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। डोबरा-चांटी पुल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के गठन में शहीद हुए शहीदों को 9 नवम्बर, 2020 को प्रातः 9ः30 बजे शहीद स्मारक, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम जिला प्रशासन की देखरेख में सम्पन्न कराया जायेगा।
21 वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के विशेष अवसर पर 9 नवम्बर, 2020 को प्रातः 9ः55 से 12ः00 बजे तक पुलिस लाईन, देहरादून में ‘‘राज्य स्थापना परेड’’ एवं विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं पुलिस बल द्वारा साहसिक करतब का आयोजन किया जायेगा।

कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य बचाव सम्बन्धी दिशा-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त समारोह में चुनिंदा महानुभावों/अधिकारियों/व्यक्तियों को ही आमंत्रित किया जायेगा ताकि कोविड-19 के सम्बन्ध में निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। इसी प्रकार राज्य स्थापना की 20वीं वर्षगांठ/21वें राज्य स्थापना दिवस पर समस्त जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे एवं प्रभारी मंत्रीगणों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। इन्हीं कार्यक्रमों के दौरान सम्बन्धित जिले की योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण की कार्यवाही सम्पन्न करायी जाये। जिन प्रभारी मंत्रियों के पास एक से अधिक जनपदों का प्रभार है उन जनपदों में मुख्यमंत्री द्वारा नामित सांसद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा। संबंधित जिले के समस्त विधायकों को उपरोक्त कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जायेगा। विभागवार शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रमों की रूपरेखा अपर मुख्य सचिव, नियोजन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं से सम्बन्धित कार्य सचिव, मुख्यमंत्री (घोषणा) से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पन्न कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 9 नवम्बर को अपराह्न में गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के लिये प्रस्थान करेंगे। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आईटीबीपी एवं पुलिस बल की परेड का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। 10 नवम्बर को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में स्थानीय भ्रमण के अन्तर्गत वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विभिन्न विभागों के लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किये जायेंगे।

राज्य स्थापना समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु नोडल विभाग, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड होगा। इस हेतु डॉ० मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक सूचना को नामित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!