Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

2.0 Update: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज़, मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फ़ैसला

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2. 0 आज रिलीज़ हो गई। रजनी के फैंस ने अपनी परम्परा को निभाते हुए देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों के बाहर उत्सव मनाया है। कई शहरों में सुबह छह बजे शो शुरू हुए हैं।

इस बीच मद्रास हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि वो उन 12000 वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक करे जो तमिल फिल्मों की पाइरेसी कर उन्हें अपलोड करती हैं। इस लिस्ट में उन 2000 वेबसाइट्स के नाम भी शामिल हैं जिन्हें तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाईट ऑपरेट करती है। जस्टिस एम सुंदर ने फिल्म 2.0 की प्रोड्यूसर कंपनी लयका प्रोडक्शन की याचिका पर ये फैसला सुनाया है। इसमें 12,564 गैरकानूनी वेबसाइट्स के नाम दिए गए थे। जब तमिल रॉकर्स को ब्लॉक किया गया था तो उसकी जगह यू आर एल में बदलाव कर कई मिरर साइट्स शुरू कर दी गईं।

आठ साल पहले निर्देशक शंकर ने रोबोट/ इंथिरन को बनाया था और उसके इस दूसरे भाग में उन्होंने आने वाले दिनों में मोबाईल से होने वाले ख़तरे को बताया है। फिल्म पिछले साल ही आने वाली थी लेकिन अब जा कर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को लेकर रजनी और अक्षय के फैंस बेताब थे। दक्षिण भारत और मुंबई में उनका उत्साह आज फूट पड़ा और पूजा पाठ के साथ आतिशबाज़ी करते हुए उन्होंने इस फिल्म का स्वागत किया।

ऐसा नहीं है कि देश में सिर्फ़ रजनीकांत की ही जय जयकार हो रही है। अक्षय कुमार के फैन्स भी उनकी इस फिल्म को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। ओडिशा में अक्षय कुमार का विशाल कटआउट लगाया गया है।

नार्थ अमेरिका में 850, यूके में 300, यूरोप में 500 और साऊथ एशिया में करीब 100 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई 2.0 को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय है कि ये फिल्म बाहुबली 2 के पहले दिन रिकॉर्ड को तोड़ देगी। हालाँकि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के 52 करोड़ 25 लाख रूपये के कलेक्शन तक पहुंचना फिलहाल संभव नहीं लग रहा है।

दक्षिण भारत के कई शहरों में 2.0 देखने वालों की सिनेमाघरों में 95 प्रतिशत ऑक्युपेंसी थी जबकि उत्तर भारत में 35 से 40 प्रतिशत तक। आज कामकाजी दिन है। कोई छुट्टी का दिन नहीं है इसलिए साऊथ को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में दिन में दर्शकों की संख्या भरपूर नहीं होगी।

दर्शकों के साथ ट्रेड पंडितों ने भी फिल्म को लेकर रिव्यू दिया है।

फिल्म शुरू होते ही जैसे ही परदे पर रजनीकांत का नाम आया फैंस सीट से खड़े हो कर अपने मोबाइल से उसे रिकार्ड करते नज़र आये। वैसे इस बात का भी डर है कि कहीं कोई मोबाईल से पूरी फिल्म रिकार्ड कर लीक न कर दे।

जानकारी के मुताबिक 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स हैं। ओवरसीज़ में 10 हजार शोज़ में फिल्म को देखा जायेगा। हिंदी 2.0 को करण जौहर और अनिल थडानी (रवीना टंडन के पति) की कंपनी ने रिलीज़ किया है।

दक्षिण भारत के एक सिनेमाघर में फिल्म को तीन मिनट तक पॉज़ कर दिया गया जब रजनीकांत की पहली बार परदे पर एंट्री हुई l इसके बाद थियेटर में ही लोग जमकर नाचे l

फिल्म 2.0 का पहला शो सुबह छः बजे शुरू हुआ जिसके लिए फैन्स चार बजे तडके ही पहुँच गए थेl कई जगह लम्बी लम्बी कतारें देखी गईं l

बेंगलुरु और चेन्नई में सुबह के छह बजे शुरू हुए शोज़ खचाखच भरे हुए थे। लोगों ने फिल्म देखने के बीच में ही ये प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में इस तरह की फिल्म कभी देखी ही नहीं है। लोगों ने स्पेशल इफेक्ट्स को लेकर ख़ूब तारीफ़ की है।

भक्तों ने दूध से नहलाया अपने रजनी ‘भगवान’ को मुंबई में सायन और वडाला सिनेमाघरों के बाहर जमकर सेलेब्रेशन हुआ। रजनी ‘भक्त’ सुबह चार बजे ही सिनेमाघरों के बाहर पहुँच गए थे। यहां 68 फीट ऊंचा रजनीकांत कटआउट लगाया गया है। एक छोटे कटआउट को दूध से नहलाया गया। फिर फूलों की माला पहनाई गई। इसके बाद ढ़ोल नगाड़े बजे और नाचते हुए रजनी फैंस फिल्म देखने के लिए निकल पड़े।

रजनीकांत के कटआउट को सजाये हुए रथ पर रख कर सिनेमाघर तक लाया गया। बच्चों ने अपने शरीर पर रजनीकांत का चित्र बनाया हुआ था।

2.0… इस बार भी उनके ‘भगवान’ रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!