Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
ताज़ा खबरेंदेश

बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 16,752 नए मामले, पिछले 30 दिनों में आज एक दिन में सामने आये सबसे ज्यादा मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2021, रविवार। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। रविवार को बीते 30 दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार 28 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 752 नए मामले सामने आए। वहीं 113 लोगों की मौत हो गई। 11 हजार 718 मरीज संक्रमण से उबरे। इस दौरान सात लाख 95 हजार 723 सैंपल टेस्ट हुए। इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना के 18,855 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। नए मामलों में बढ़ोतरी से एक्टिव केस में इजाफा हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ सात लाख 75 हजार 169 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 051 हो गई है। एक्टिव केस एक लाख 64 हजार 511 है।  कुल अब तक 21 करोड़ 62 लाख 31 हजार 106 सैपंल टेस्ट हो गए हैं।  एक्टिव केस 1.48 फीसद, रिकवरी रेट 97.10 फीसद और डेथ रेट 1.42 फीसद है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 51, केरल में 18 और पंजाब में 11 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है। यहां अभी तक 52 हजार 092 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 12 हजार 493, कर्नाटक में 12 हजार 326, दिल्ली में 10 हजार 909, पश्चिम बंगाल में 10 हजार 266, उत्तर प्रदेश में 8725 और आंध्र प्रदेश में 7169 लोगों की मौत हो गई है।

देश में अब तक कुल एक करोड़ 43 लाख एक हजार 266 लोगों का टीकाकरण हो गया है। 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। कल यानी एक मार्च से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू होगा। बुजुर्ग लोगों (60 साल से ऊपर) और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!