Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हेतु मजबूत होंगी सुविधायें, उत्तराखंड में अपग्रेड होंगे 158 आयुर्वेदिक अस्पताल

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए, इससे निबटने के लिए ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाने पर सरकार ने फोकस किया है। इस कड़ी में 158 आयुर्वेदिक अस्पतालों को कोविड से निबटने की दृष्टि से अपग्रेड किया जाएगा।

आयुष मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आधारभूत संरचना की मजबूती के लिए न्यूनतम खर्च और बेहतर सुविधा के सिद्धांत पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। आयुष मंत्री डॉ० रावत ने समीक्षा बैठक में कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में आयुर्वेदिक अस्पताल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में एलोपैथिक अस्पताल नहीं हैं, लेकिन आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, वहाँ उनमें 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान की जायें। इन अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, सिलिंडर समेत सभी प्रकार के प्राथमिक उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 429 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, जिनमें से 158 को इस उद्देश्य से अपग्रेड करने की योजना है। इनमें बेड की क्षमता चार से बढ़ाकर 10 की जाएगी।

डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा कि जिन अस्पतालों में उपकरण, मानव संसाधन का अभाव है और इसके चलते इनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है, उन्हें अपग्रेड कर सभी सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी। बैठक में आयुष सचिव चंद्रेश कुमार, सचिव वित्त वी षणमुगम, अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान व अमिता जोशी, निदेशक आयुर्वेद एमपी सिंह, उप सचिव आयुष गजेंद्र सिंह कफलिया आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!