Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

दर्दनाक हादसा : यूपी के प्रतापगढ़ में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो, हादसे में 14 बारातियों की दर्दनाक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार। प्रतापगढ़  में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ प्रयागराज हाइवे पर तेज रफ़्तार अनियंत्रित बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में पांच किशोर भी हैं।प्रतापगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने चालक के झपकी आ जाने से हादसा होने की आशंका जताई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है

गुरुवार को कुंडा थाना क्षेत्र के चौसा जिरगापुर गांव के संतराम यादव के लड़के की बरात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर गई थी। जयमाला के बाद देर रात कुछ बराती बोलेरो से लौट रहे थे। रात करीब एक बजे देशराज इंदारा के पास खड़े ट्रक में बोलेरो पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज से आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। कुंडा कोतवाल ने बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे से घटनास्‍थल पर अफरातफरी मच गई थी। बोलेरो में कुछ लोग फंसे हुए थे, जिनको गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। कुंडा कोतवाल डीपी सिंह ने बोलेरो में बैठे सभी 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में दिनेश कुमार, पवन कुमार, दयाराम, अमन कुमार, राम समुझ, अंश, गौरव कुमार, नान भैया, सचिन, हिमांशु, मिथलेश कुमार, अभिमन्यु, पारसनाथ की पहचान हो पाई है। घटनास्थल पर देर रात एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे। उधर हादसे की खबर बरात में पहुंची तो अफरा तफरी मच गई।

कुंडा थाना क्षेत्र के चौसा जिरगापुर गांव के दो-दो सगे भाई इस भीषण दुर्घटना के शिकार हो गए। इस गांव के श्रीनाथ के बेटे दिनेश और नान भइया भी बोलेरो से लौट रहे थे। लौटते समय दिनेश ने घरवालों को फोन करके आने की सूचना भी दी थी कि वह कुछ ही देर में घर पहुंच रहा है। कौन जानता था कि यह उसकी स्वजनों से आखिरी बातचीत है। ऐसा ही इसी गांव के रहने वाले दिनेश कुमार के बेटे पवन और अमन के साथ भी हुआ, दोनों इस दुर्घटना में मौत के गाल में समा गए।

मृतक: अंश और पारसनाथ बड़ेरा मानिकपुर निवासी हैं, जबकि बाकी सभी 12 मृतक कुडा के जिरगापुर के रहने वाले हैं।

1. पारसनाथ (40) (बोलेरो चालक)

2. अंश (9) पुत्र कमलेश

3.  पवन कुमार (10) पुत्र दिनेश कुमार

4. दयाराम (40) पुत्र छोटेलाल

5. अमन कुमार (7) पुत्र दिनेश कुमार

6. रामसमुझ (40) पुत्र बैजनाथ

7. सचिन (12) पुत्र राम समुझ

8. गौरव कुमार (10) पुत्र राम मनोहर

9. नान भैया (55) पुत्र श्रीनाथ

10. दिनेश कुमार (40) पुत्र श्रीनाथ

11. हिमांशु (12) पुत्र राम भवन

12.  मिथिलेश कुमार (17) पुत्र दशरथ लाल

13. अभिमन्यु (28) पुत्र रमेश चंद्र

14.  बबलू (22) पुत्र रामनाथ

सभी 14  मृतकों के शवों को देर रात ट्रैक्टर से लादकर जिला अस्पताल भेजा गया।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!