Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

13 हजार पुलिसकर्मियों की जांच हो चुकी, जिनमें से 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में ड्यूटी पर जा रहे ऋषिकेश के पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस विभाग में सभी कार्मिकों की जांच की जा रही है। अभी तक करीब 13 हजार 62 पुलिसकर्मियों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। सभी की कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। सबसे अधिक 25 पुलिसकर्मी आइआरबी-1 में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हरिद्वार जिले में 10, पौड़ी जिले में छह, चमोली जिले में चार, रुद्रप्रयाग जिले में एक, बागेश्वर, चंपावत, एसटीएफ व इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों की ओर से डबल डोज वैक्सीन लगाई हुई है। सभी संक्रमित पाए गए सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मंगलवार को दो दिन के भीतर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से युद्ध स्तर पर सभी की जांच की जा रही है। प्रदेश में करीब 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जा रहे सात पुलिसकर्मियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया था।

इसके बाद डीजीपी ने सभी की जांच के आदेश दिए। पहले दिन मंगलवार को पांच हजार पुलिसकर्मियों के टेस्ट हुए थे। जिनमें 18 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बुधवार शाम तक करीब नौ हजार पुलिस कर्मियों की जांच की जा चुकी थी। इनमें से 21 में कोरोना संक्रमण पाया गया। इधर, देहरादून में दो दिनों में करीब 960 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से कोई भी पुलिसकर्मी पाजीटिव नहीं पाया गया।

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। मामले ही नहीं बढ़ रहे, बल्कि अब संक्रमण दर में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को राज्य में 53 लोग संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा मामले नैनीताल और हरिद्वार जिले में मिले हैं। इधर, अलग-अलग जिलों में 11 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में फिलवक्त कोरोना के 183 सक्रिय मामले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!