Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2022, सोमवार, नई दिल्ली देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान 8,537 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। विदित रहे कि कल यानी रविवार को कोरोना के देश में 12,899 मामले सामने आए थे।

मंत्रालय ने बताया कि एक्टिव केस 76 हजार के पार हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 76,700 हैं। डेली पाजिटिविटी दर 4.32 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 2.62 फीसद हो गई है। अभी तक कुल 4 करोड़ 27 लाख 7 हजार 900 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 24 हजार 873 मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वैक्सीन की 196 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101.47 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 90.59 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा चार करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। सरकार ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। 12.75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन अभी राज्यों के पास शेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!