Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना पर होगा 100 करोड़ का खर्च, मिलेगा मुफ्त इलाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 100 करोड़ 45 लाख रुपए के बजट की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इससे चक गंजरिया स्थित विश्वविद्यालय संस्थान का परिसर जल्द से जल्द स्थापित किया जा सकेगा। संस्थान के कुलपति प्रो. ए.के. सिंह के अनुसार, इस बजट के तहत आठ मंजिला इमारत का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही सभी महत्वपूर्ण विभागों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कराया जाएगा।

इस निर्माण में एकेडमिक ब्लाक, हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, लाइब्रेरी, दो हजार व्यक्तियों की क्षमता वाले आडिटोरियम समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अब तक निर्माण कार्य में पहले तल तक का निर्माण किया जा चुका है। प्रो. एके सिंह ने बताया कि आठ मंजिला भवन निर्माण में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक के तहत कुलपति कार्यालय, कुलसचिव, डीन, वित्त विभाग और परीक्षा भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, टेलीमेडिसिन और मेडिकल एजुकेशन के तीन विभाग भी शुरू किए जाएंगे।

प्रस्तावित बजट में सीवेज प्लांट, ट्रांसफार्मर और कुछ अन्य सुविधाओं का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। यह पूरा निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से प्रदेश के 14 डेंटल कालेज, लगभग 50 मेडिकल कालेज, 250 पैरामेडिकल साइंस के कालेज और 350 नर्सिंग कालेज आदि को मान्यता मिल चुकी है। प्रो. एके सिंह के अनुसार, आगे चलकर यहां कक्षाएं भी शुरू होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!