Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना की चपेट में आए 10 डॉक्टर व 8 नर्सिंग कर्मचारी

आकाश ज्ञान वाटिका। 6 अप्रैल, 2020, सोमवार। देश की राजधानी दिल्ली के अस्पताल कोरोना वायरस के संक्रमण का स्पॉट बनने लगे हैं। अभी तक दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में करीब 21 कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 डॉक्टर व 8 नर्सिंग कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा तीन सफाई कर्मचारी व नर्सिंग अर्दली हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences) के ट्रॉमा सेंटर (जो अब Covid-19 अस्पताल में तब्दील हो चुका है) और चरक पालिका अस्पताल में भी एक-एक सफाई कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस वजह से इन दोनों अस्पतालों में करीब 40 कर्मचारी आइसोलेट किए गए हैं। इसमें से एम्स ट्रॉमा सेंटर में 10 व चरक पालिका अस्पताल में 30 कर्मचारी आइसोलेट किए गए हैं।

वहीं, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (Delhi State Cancer Institution) में दो डॉक्टर व छह नर्स पीडि़त दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में कोरोना से पीड़ित कर्मचारियों की संख्या आठ हो गई है, जिसमें दो डॉक्टर व छह नर्स हैं। इस अस्पताल में पहले एक डॉक्टर को कोरोना होने की पुष्टि हुई। उनसे अन्य सात लोगों को संक्रमण हुआ।

इसके अलावा, पश्चिमी दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भी दो नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस वजह से इस अस्पताल में एक डॉक्टर सहित तीन लोग कोरोना से पीडि़त हो चुके हैं।

किस अस्पताल में कितने कर्मचारी कोरोना से पीड़ित

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में कुल 8 मेडिकल स्टाफ कोरोना वायरस की चपेट में आया है। इमें 2 डॉक्टर 6 नर्सें हैंं।

एम्स  : 2 डॉक्टर व  1 सफाई कर्मचारी

सफदरजंग अस्पताल : 2 डॉक्टर

सरदार पटेल अस्पताल : 1डॉक्टर-

डीडीयू अस्पताल : 1 नर्सिंग अर्दली

महाराजा अग्रसेन अस्पताल : 3 डॉक्टर- 1 नर्स

चरक पालिक अस्पताल : 1 सफाई कर्मचारी

मोहल्ला क्लीनिक : 2 डॉक्टर

निजी अस्पताल : 1 डॉक्टर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!