Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

सुविधा: अब मोबाइल से ही बुक कर सकते हैं रेलवे का जनरल टिकट

इंटरसिटी से लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों को अब वापसी के लिए लखनऊ स्टेशन की टिकट खिड़की पर लंबी लाइन में धक्के खाने की जरूरत नहीं है। अब यात्री अपने मोबाइल से ही चालू टिकट बुक कर सकते हैं।

रेलवे ने चालू टिकट भी मोबाइल पर बुक करने के लिए यूटीएस एप लांच किया है। फिलहाल यूपी के लखनऊ और मुरादाबाद में एप से चालू टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा दिल्ली समेत दर्जनों शहरों के लिए भी यह सुविधा शुरू हो गई है। शहर से दिल्ली और लखनऊ जाने वालों के लिए यह एप काफी कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि दोनों ही स्टेशनों की टिकट खिड़कियों पर लंबी कतार लगी होती है। ऐसे में टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को ट्रेन के समय से काफी पहुले पहुंचकर लाइन में लगना होता है। पर यह एप मोबाइल पर डाउनलोड कर अब लाइन में लगने से निजात मिल जाएगी। एप से बुक करने पर मोबाइल पर ई टिकट आ जाएगा। चेकिंग के दौरान यात्री मोबाइल पर टिकट दिखा सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों का कहना है कि इलाहाबाद समेत उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर यह सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

आईडी बनानी होगी

यूटीएस नाम का रेलवे का एप मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद इस पर आईडी बनानी होगी। इसमें यात्री का नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पहचान पत्र संख्या आदि दर्ज की जाएगी। इसके बाद इस एप से टिकट बुक किया जा सकेगा।

प्लेटफॉर्म टिकट भी

यूटीएस एप से प्लेटफॉम टिकट भी खरीदा जा सकेगा। गेट पर टीसी को यही टिकट दिखाना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!