Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

मेजर विजयंत बिष्ट को मिला कीर्ति चक्र

देहरादून : साहस और पराक्रम में उत्तराखंडी जांबाजों का कोई सानी नहीं है। सेना हो या अद्र्ध सैनिक बल, उन्होंने जांबाजी की कई मिसाल कायम की हैं। यही वजह कि वीरता पदकों की सूची में भी सूबे के जांबाज अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र मिला है।

वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री में तैनात हैं। इसके अलावा प्रतिनियुक्ति पर असम राइफल्स में तैनात मेजर सचिन रावत को भी सेना मेडल मिला है। गढ़वाल राइफल्स के हवलदार अवतार सिंह, राइफलमैन योगेश सिंह और राइफलमैन सचिन राणा को भी सेना मेडल से अलंकृत किया गया है।

कमांडेंट मूर्ति सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक 

असम राइफल के कमांडेंट मूर्ति सिंह सजवाण को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। वह मूलरूप से टिहरी जनपद के पट्टी धारा खड़वाल गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के माया विहार में रहता है। उन्हें जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान किए गए सराहनीय कार्य के लिए यह सम्मान मिला है। इससे पहले सशस्त्र सीमा बल में छह साल तक प्रतिनियुक्ति पर रहते उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर भी सराहनीय कार्य किया। इधर, असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमर सिंह गुसाईं ने कहा कि इससे असम राइफल के सेवारत व सेवानिवृत्त जवानों का मनोबल बढ़ा है।

कमांडेंट किशोर कुमार ने बढ़ाया मान 

घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादियों को ढेर करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट किशोर कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। कमांडेंट किशोर कुमार देहरादून के पंडितवाड़ी के रहने वाले हैं। उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा के पिनबगड़ गांव का रहने वाला है। केवि एफआरआइ व डीबीएस पीजी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह सीआरपीएफ में भर्ती हुए। मार्च 2016 को जम्मू-कश्मीर के डरसराय क्षेत्र में उन्होंने दस जवानों की सैन्य टुकड़ी के साथ ऑपरेशन चलाकर हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इन आतंकवादियों पर 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सीआरपीएफ महानिदेशक ने भी उनके नेतृत्व में ऑपरेशन को अंजाम देने वाली सैन्य टुकड़ी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।

असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार को सम्मान

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के देहरादून स्थित आइजी सेक्टर हेडक्वाटर कार्यालय में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट संतोष कुमार सुमन को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर के पंपौर में तैनात रहते हुए उन्होंने दो आतंकवादियों को ढेर किया था। इससे पहले श्रीनगर में भी ऑपरेशन चलाकर उन्होंने आतंकियों का सफाया किया था।

वर्ष 2015 में पुलवामा सेक्टर से घुसपैठ कर पंपौर पहुंचे दो आतंकवादियों को उन्होंने ढेर कर दिया था। इनमें से एक आतंकी पाकिस्तान का और दूसरा श्रीनगर का रहने वाला था। आतंकवादियों से सीआरपीएफ की टुकड़ी ने भारी मात्रा में गोला बारूद व हथियार भी बरामद किए थे। दस साल तक जम्मू-कश्मीर में तैनात रहने के बाद कमांडेंट संतोष कुमार का स्थानांतरण कुछ दिन पहले ही देहरादून स्थित सेक्टर हेडक्वार्टर में हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!