Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
देश

बिहार विधानसभा चुनाव: राज्‍य में वीआइपी नेताओं के मूवमेंट के दौरान हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्‍यालय ने हाई अलर्ट जारी किया

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यह बड़ी खबर है। राज्‍य में वीआइपी नेताओं  के मूवमेंट के दौरान हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस मुख्‍यालय ने हाई अलर्ट  जारी किया है। पुलिस मुख्‍यालय ने इससे संबंधित आदेश सभी रेंज आइजी, डीआइजी व जिलाें के एसपी को जारी कर दिया है। विदित हो कि बिहार में चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सहित कई हाई प्रोफाइल नेता आने वाले हैं। सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर पहले से गंभीर हो गई है। खास बात यह भी है कि कुछ साल पहले पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली के दौरान सीरियल ब्‍लास्‍ट हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्‍यालय को बिहार चुनाव के दौरान आने वाले वीआइपी नेताओं पर हमले की आशंका है। इस बाबत विशेष जानकारी देने से पुलिस ने इनकार किया है। हालांकि, पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशानुसार सुरक्षा व्‍यवस्‍था की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है।

बिहार आ रहे पीएम मोदी व राहुल गांधी

चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में 12 चुनावी रैलियां होने वाली हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी छह रैलियां करने वाले हैं। दोनों की पहली रैलियां 23 अक्‍टूबर को हैं। गृहमंत्री अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ तथा कांग्रेस की प्रियंका गांधी भी बिहार आने वाले हाई प्रोफाइल नेताओं में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी  तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव  की जनसभाओं में भी सुरक्षा कड़ी की जा रही है।

पीएम मोदी की रैली के दौरान पहले हो चुका हमला

विदित हो कि बीते 2014 के लोक सभा चुनाव के प्रचार के दाैरान पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रैली स्‍थल के आसपास सीरियल बम ब्‍लास्‍ट हुए थे। तब नरेंद्र मोदी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों से अपील कर भगदड़ को बड़ी संख्‍या में मौतों को टाल दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!