Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

नैनीताल में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल : शहर के तल्लीताल में हल्द्वानी रोड स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस भवन में लोग भी रहते हैं। इससे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।

भवन के दो मंजिले में स्थित यह गोदाम भारत टेंट हाउस के संचालक कान्हा साह का है। सुबह इससे आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली। इससे आसपास के कमरों में रह रहे लोगों को भी खतरा बढ़ गया।

लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सड़क पर ट्रैफिक भी रोकना पड़ा। गोदाम में फर्नीचर, कार्पेट, गद्दे, सोफा कवर, मेज, मेट समेत टेंट से सम्बंधित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। लाखों का सामान बचा भी लिया गया है। भवन के आसपास आधा दर्जन परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पांच मंजिला भवन में लगी भीषण आग पर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। सेना, फायर ब्रिगेड, पुलिस, वन विभाग समेत स्थानीय स्वयंसेवकों ने आग बुझाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा की। आग से शुरुआती आंकलन के अनुसार करीब पांच लाख के नुकसान बताया जा रहा है।

आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की शुरुआत दो मंजिले में चार कमरों के सेट के सबसे पीछे वाले कमरे से हुई। आग बुझाने के दौरान हल्द्वानी नैनीताल के ट्रैफिक को वाया भवाली व वाया वल्दियाखान बाईपास से कन्वर्ट किया गया। सिंग्नल कोर की लेफ्टिनेंट गीतांजलि भट्ट, एसपी सिटी हरीश सती, सीओ विजय थापा, एसओ प्रमोद पाठक समेत सैकडों पुलिस, फायर कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में सहयोग प्रदान किया।

पुलिस के अनुसार भारत टेंट हाउस के गोदाम कान्हा साह का है, उनका परिवार आजकल हल्द्वानी शिफ्ट हुआ था, जबकि गोदाम की जिम्मेदारी मजदूरों को दी थी। सूचना पर कान्हा साह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!