Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

निर्वाचन आयोग ने सीएम की संपत्ति पर मांगी रिपोर्ट

देहरादून : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अचल संपत्ति के बारे में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को इस संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग ने मुख्यमंत्री की आयु और अचल संपत्ति के बारे में गलत जानकारी देने की शिकायत पर यह कदम उठाया है।

निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार ने सीबीडीटी को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा वर्ष 2017 में दाखिल शपथपत्र में संपत्ति के दिए ब्यौरे के बारे में फिर से जांच करने को कहा है। दरअसल, देहरादून निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर वर्ष 2007, वर्ष 2012 और वर्ष 2017 के चुनाव में दाखिल शपथ पत्रों में आयु व आय के बारे में भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया था। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री के शपथ पत्र के हवाले से आयु व संपत्ति के विषय में जानकारी भी दी है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपनी अचल संपत्ति की जो कीमत शपथ पत्र में दर्शायी है, वह वास्तविक मूल्य से कहीं कम है।

इसके अलावा रघुनाथ नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर चुनाव के दौरान अपनी आयु भी गलत दर्शाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2017 में सीएम ने अपनी आयु 54 वर्ष बताई है जबकि वर्ष 2014 में हुए उपचुनाव में भी उन्होंने अपनी उम्र 54 वर्ष ही बताई थी।

इस शिकायत के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 19 दिसंबर को सीबीडीटी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री रावत की अचल संपत्ति के बारे में जांच कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!