Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

दुश्‍मनों की बढ़ेगी धड़कनें : भारतीय नौसेना को स्‍वदेशी निर्मित विमान वाहक पोत एवं दो पंडुब्बियाँ होंगी हासिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून।भारतीय नौसेना को आईएनएस वेला के साथ एक नई ताकत भी मिल गई है। इसके जरिए भारतीय नौसेना दुश्‍मन पर नजर रख सकती है और समय आने पर उसको माकूल जवाब भी दे सकती है। ये सबमरीन कई तरह की खूबियों से लैस है। इसमें सबसे बड़ी खूबी दुश्‍मन से इसका छिपे रहना और इसके डीजल इंजन का साइलेंट फीचर है। इन सभी खूबियों की वजह से ये दूसरी सबमरीन से कुछ अलग दिखाई देती है। भारत के पड़ोसी देश भी इसकी खूबियों से बखूबी परिचित होंगे। साथ ही इस सबमरीन ने उनकी धड़कनों को भी जरूर बढ़ाया होगा

दुश्‍मनों की बढ़ेगी धड़कनें  

अभी उनकी धड़कनें और बढ़नी तय हैं। इसकी वजह है कि कुछ ही वर्षों के अंदर भारतीय नौसेना को स्‍वदेशी निर्मित विमानवाहक पोत और दो सबमरीन भी हासिल हो जाएंगी। इनके नौसेना में शामिल होने के बाद देश की नौसेना की ताकत कहीं अधिक बढ़ जाएगी। हालांकि पाकिस्‍तान और चीन की तरफ से इस सबमरीन के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन ये भी एक सच्‍चाई है कि उनकी निगाहें भी इस पर लगी हुई होंगी।

पीएनएस तघरिल

आपको बता दें कि इसी माह की शुरुआत में चीन ने पाकिस्‍तान को एक युद्धपोत सौंपा था, जिसका नाम पीएनएस तघरिल बताया गया था। ये भी कहा गया था कि ये बेहद अत्‍याधुनिक है और इसमें चकमा देने की गजब की प्रणाली लगी हुई है। ये युद्धपोत चीन पाकिस्‍तान की उस रक्षा डील के तहत दिया गया है जो चीन की महत्‍वाकांक्षी योजना सीपैक के इर्द-गिर्द घूमती है। पाकिस्‍तान ने इस युद्धपोत पर चीन का शुक्रिया करते हुए यहां तक कहा था कि इससे उसकी ताकत काफी बढ़ जाएगी।

वजीर का चल रहा ट्रायल

बहरहाल, आपको बता दें कि जिस प्रोजेक्‍ट 75 के तहत आईएनएस वेला का निर्माण किया गया है उसके तहत ही अभी दो और सबमरीन का भारतीय नौसेना में शामिल होना बाकी है। हालांकि इनमें से एक सबमरीन आईएनएस वजीर का 2020 से ही समुद्र में ट्रायल चल रहा है। इसका ट्रायल पूरा करने के बाद इसको नौसेना को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा आईएनएस वगशीर का निर्माण तेजी से जारी है। इन सभी का निर्माण मझगांव डाक लि‍मिटेड में ही फ्रांस के सहयोग से किया जा रहा है। 

विक्रांत का भी चल रहा है ट्रायल 

ये प्रोजेक्‍ट 75 के तहत बनी चौथी सबमरीन है। इससे पहले आईएनएस करंज, आईएनएस खंडेरी और आईएनएस कलवरी को भारतीय नौसेना को सौंपा जा चुका है। हाल ही में भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए मिसाइल डिस्‍ट्रोयर विशाखापट्टनम को भी सेना के हवाले किया है।  वहीं स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रांत का भी समुद्र में सफलतापूर्वक ट्रायल चल रहा है।

आईएनएस वेला के जलावतरण के मौके पर एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि इसको अगस्‍त 2022 तक भारतीय नौसेना में शामिल भी किया जा सकता है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!