Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

कंस्ट्रक्शन के काम बंद होने पर सभी मजदूरों के खातों में 5-5 हजार रुपए दिए जायेंगे : सीएम केजरीवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली।दिल्ली में कंस्ट्रक्शन मजदूरों को केजरीवाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार अपने स्तर पर कई कदम उठा रही है। कंस्ट्रक्शन के काम बंद होने पर सभी मजदूरों के खातें में 5-5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। कई निर्माण स्थल ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो वहां कैंप लगा कर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन का काम बंद होने से मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया था। सरकार उनकी परेशानी को देखते हुए कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये भेजने का फैसला किया है। हम श्रमिकों को उनकी न्यूनतम मजदूरी के अनुसार, उनके नुकसान का मुआवजा भी प्रदान करेंगे। दरअसल राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके अलावा सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कई अहम फैसले लिए थे।

बता दें कि पांच-पांच हजार रुपये उन कंस्ट्रक्शन मजदूरों को मिलेंगे जिन्होंने पहले से ही सरकार के श्रम विभाग के कार्यालय में रजिस्टर्ड कराया है। जिन्होंने पंजीकरण नही कराया है सरकार उनको मौका देगी। इसके लिए कैंप लगाकर मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। सरकार के इस फैसले से हजारों निर्माण मजदूरों को राहत मिलेगी।  

कोरोना काल में भी पंजीकृत निर्माण मजदूरों को दी गई थी आर्थिक सहायता

इससे पहले भी दिल्ली सरकार ने निर्माण मजदूरों को राहत दी थी। कोरोना संकट में जब लाकडाउन हुआ था तब भी सरकार ने पंजीकृत निर्माण मजदूरों को पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक मदद दी थी। निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण के लिए सरकार ने तब भी मेगा रजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाया था। दिल्ली में करीब दो लाख पंजीकृत निर्माण मजदूूर हैं। श्रम मंत्रालय ने मजदूरों के आनलाइन पंजीकरण के लिए एक वेबसाइट भी लांच किया था। इसके माध्यम से भी बड़ी संख्या में मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!