Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

टॉप-10 देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में देहरादून भी,पढ़िए खबर

एक दौर में दून और सुकून के बीच गहरा रिश्ता था। यहां की आबोहवा स्वच्छ होने से इसे रिटायर्ड लोगों का शहर भी कहा जाता। दूर तक जहां भी नजर जाती आम-लीची से लकदक बाग और फसलों से लहलहाते खेत नजर आते थे। फिर वर्ष 2000 में उत्तराखंड पृथक राज्य बना और दून राजधानी। इसके बाद शहरीकरण की अनियंत्रित दौड़ में दून और सुकून के बीच का फासला बढ़ता चला गया। जनसंख्या में 40 फीसद से अधिक का इजाफा हो चुका है और वाहनों की संख्या 300 फीसद से भी अधिक दर से बढ़कर नौ लाख का आंकड़ा छूने जा रही है। इस सबका सर्वाधिक असर यहां की स्वच्छ हवा पर पड़ा, जिसमें रेस्पायरेबल सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (श्वसनीय ठोस निलंबित कण) यानी पीएम-10 व 2.5 की मात्रा मानक से चार गुना तक बढ़ गई है।

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर सबसे पुराने औसत आंकड़े वर्ष 2008 के हैं और तब पीएम-10 की यह स्थिति आज की तुलना में आधी से भी कम (116 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर) थी। आज के ताजा आंकड़ों की बात करें तो जनवरी 2019 से अक्टूबर 2019 के बीच पीएम-10 की अधिकतम मात्रा 240 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से भी अधिक पाई गई है, जबकि वार्षिक औसत आधार पर यह मात्रा 60 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी तरह जिस पीएम-2.5 की मात्रा वार्षिक आधार पर 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए, उसके कणों की उपस्थिति हवा में अधिकतम 117 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर भी पाई गई है। हवा में घुले प्रदूषण कणों की मात्रा बताती है कि वायु प्रदूषण का ग्राफ किस तेजी से बढ़ रहा है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यहां भी दिल्ली से हालात बनते देर नहीं लगेगी।

आइएसबीटी क्षेत्र में सर्वाधिक प्रदूषण

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दून में घंटाघर, रायपुर रोड, आइएसबीटी क्षेत्र में वायु प्रदूषण (पीएम-10 व पीएम-2.5 कणों) की जांच करता है। जनवरी 2019 से अक्टूबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो आइएसबीटी क्षेत्र में वायु प्रदूषण का अधिकतम स्तर चार गुना पाया गया है। अन्य क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण मानक से कहीं अधिक है, मगर इसका आंकड़ा तीन गुने का आसपास सिमटा है।

क्षेत्रवार वायु प्रदूषण की उच्च औसत स्थिति

  • क्षेत्र————पीएम-10————पीएम-2.5
  • घंटाघर———-196.74————104.56
  • रायपुर रोड—–136.15————-82.87
  • आइएसबीटी—–243.12————117.56

वायु प्रदूषण में टॉप टेन में पहुंच चुका दून

वर्ष 2017 के अंत में केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने देश के तमाम शहरों के वायु प्रदूषण की जो रिपोर्ट संसद में रखी थी, उसमें दून सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में टॉप टेन में शामिल हो गया है। इस सूची में शामिल देश के तमाम बड़े शहरों से दून जैसे छोटे शहर का आगे निकल जाना खतरे की घंटी बजाता दिख रहा है।

संसद में रखी गई रिपोर्ट में टॉप शहरों में दून की स्थिति (2017 के अंत में)

  • राज्य——प्रदूषण का स्तर (पीएम-10)
  • दिल्ली————278
  • वाराणसी———-256
  • बरेली————253
  • देहरादून———-241
  • गाजियाबाद——-235
  • फिरोजाबाद——–223
  • सहारनपुर———-218
  • कानपुर————217

 गति फाउंडेशन की जांच में और भयावह स्थिति सामने आई

निजी संस्था गति फाउंडेशन ने फरवरी 2018 में अपने स्तर पर हैंड-हेल्ड मशीनों से वायु प्रदूषण की जांच की थी। इस जांच में वायु प्रदूषण का ग्राफ सरकारी आंकड़ों से भी अधिक दिखा।

फाउंडेशन के आंकड़े (फरवरी 2018)

  • स्थल————————पीएम-10————पीएम-2.5
  • दून अस्पताल—————-330——————240
  • सहारनपुर चौक—————244—————–256
  • बल्लीवाला चौक————–190—————–115

दूनघाटी की कटोरानुमा बनावट खतरनाक

दूनघाटी का भौगोलिक आकार कटोरानुमा है। इसके चलते यहां वायु प्रदूषण के जो भी कण हैं, वह लंबे समय तक वायुमंडल की निचली सतह में ही घूमते रहते हैं। लंबाई में शहरी क्षेत्र का आकलन करें तो 20 किलोमीटर लंबे व 10 किलोमीटर चौड़े दायरे में ही प्रदूषण फैला रहता है। इसी क्षेत्र में 10 लाख से अधिक की आबादी निवास करती है। समझा जा सकता है कि लाखों लोग किस तरह की हवा में सांस ले रहे हैं।

जागरण से साझा करें शिकायत और सुझाव

यह शहर हमारा है और हमें ही इसकी बेहतरी के लिए प्रयास करना है। जहां कहीं भी आपको वायु प्रदूषण फैलाने वाले कारक दिखें तो उसकी जानकारी जागरण के साथ साझा कर सकते हैं। जैसे-कोई वाहन अधिक धुआं छोड़ रहा है, कहीं कूड़ा जलाया जा रहा है या निर्माण कार्य के दौरान अधिक धूल उड़ रही है तो आप निम्न ईमेल आइडी या व्हाट्सएप नंबर पर उसकी सूचना चित्र सहित भेज सकते हैं। जागरण आपकी सूचना को उचित फोरम तक पहुंचाएगा और समस्या के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!