Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखण्ड

जेल में हो रही इस तरह की घटनाओं से फूले जेल प्रशासन के हाथ-पांव

हल्द्वानी : जेल की सलाखों में रहकर अपराधियों के फोन इस्तेमाल का खुलासा फिर हुआ है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य को गोपनीय शिकायत मिलने पर जिला कारागार में छापामारी के दौरान बैरक नंबर एक के शौचालय में मोबाइल फोन मिला है। हालांकि ये मोबाइल कौन प्रयोग कर रहा था, इसका पता नहीं लग पाया है। जेल प्रशासन की ओर से अज्ञात के खिलाफ तल्लीताल थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों के जेल में निषिद्ध वस्तुएं मिलने की समय-समय पर औचक छापामारी कर जांच की जाती है। नैनीताल जेल से गोपनीय शिकायत मिलने पर  तड़के जेलर इरशाद अली को बैरकों में छापामारी के निर्देश दिए गए। जेल की बैरक खुलने के समय करीब सात बजे जेलर के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने सभी पांच बैरकों का निरीक्षण किया।

इस दौरान बैरक नंबर एक के शौचालय में छिपाकर रखा गया मोबाइल फोन मिला है। बैरक के कैदियों से फोन के बारे में पूछताछ की गई। फोन को जब्त कर जेलर इरशाद अली को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं जिला कारागार के जेलर इरशाद अली ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर अज्ञात के विरुद्ध कारागार अधिनियम 1894 की धारा 42 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि फोन का प्रयोग करने वाले का पता लगने पर उसके विरुद्ध छह माह के कारावास तक की सजा सुनाने का प्रावधान है।

नैनीताल जेल की कुल पांच बैरकों में से नंबर एक सबसे बड़ी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि जिला कारागार में वर्तमान में 100 कैदी हैं। इसमें बैरक नंबर एक में 60 कैदी रहते हैं। जेल प्रशासन गोपनीय तरीके से जांच कर मोबाइल का प्रयोग करने वाले का पता लगाने की कोशिश भी कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!