Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

चंपावत में मैक्स वाहन खाई में गिरा, नौ लोगों की मौत

चंपावत : स्वाला के पास एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से इसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने खाई से शव निकालने का काम शुरू किया। मृतकों में चार लोगों की शिनाख्त हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चंपावत में हुई सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत पर गहरा दुःख जताया। साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए।

मौके पर एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ पीएस कफलिया भी टीम कर साथ पहुंच गए है। एसडीआरएफ की टीम शव निकलने में जुटी है। यह घटना उसी स्थान पर हुई है जहां करीब 15 दिन पूर्व दो बाइक सवार खाई में गिरकर मरे थे। 1952 में इसी स्थान से आईटीबीपी की भी गाड़ी गिरी थी। जिसमे कई जवान मरे थे।

सुबह करीब साढ़े छह बजे आज हादसा हुआ। मैक्स वाहन में करीब नौ लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर डीएम सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला जा रहा है।

अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में छह पुरुष, दो महिला व एक बच्चा शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसकी मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

स्वाला के पास सड़क हादसे में नौ यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मंडलायुक्त चंद्रेशखर भट्ट ने बताया कि यात्रियों में अधिकांश पिथौरागढ़ जिले के हैं। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

अबतक चार की शिनाख्त हो चुकी है। मृतकों में चालक नवी, गौरव पांडे पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी सैनिक कालोनी हरिपुर नायक हल्द्वानी, किशोर पांडेय, दीपक चन्द्र पांडे पुत्रगण जगदीश चन्द्र पांडे निवासी बगौली कांडा चम्पावत हैं। बाकी की शिनाख्त की जा रही। अभी पुलिस एक शव भी नही निकाल पाई है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!