Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

ग्लैडियोलस के फूल किसानों को बना रहे सक्षम

डोईवाला(देहरादून) : रंग बिरंगे ग्लैडियोलस के फूल लोगों की आर्थिकी संवार रहे है। शादी और समारोह में आकर्षण का केंद्र बन रहे इन फूलों की डिमांड बहुत है। इसका अंदाजा इस इससे ही लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायी दृष्टि से ग्लैडियोलस की खेती का कारोबार तेजी से बढ़ने लगा है।

रंग बिरंगे ग्लैडियोलस के फूल सजावट में काम आते है। इतना ही नहीं यह फूल देश-विदेश में भी एक्सपोर्ट होने लगे हैं। डोईवाला विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में ग्लैडियोलस की खेती को अपनाकर लोग लाभ अर्जित कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसान गन्ने व गेहूं धान की खेती के साथ आज ग्लैडियोलस फूल की विभिन्न किस्मों का उत्पादन कर रहे हैं।
डोईवाला विकासखंड के श्यामपुर व हरिपुरकलां क्षेत्र में कई वर्षों से इस खेती को कारोबार के रूप में चला रहे डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक देहरादून के चेयरमैन डॉ. केएस राणा ने बताया कि कई लोग पोली हाउस मे भी इन फूलों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई वर्षों से ग्लैडियोलस फूल की खेती की जा रही है। खासकर खुले खेतों में यह खेती मई जून के महीने में होती है। बताया कि उनके द्वारा इन फूलों को दिल्ली भेजा जाता है। इस व्यवसाय से कई लोग भी जुड़े हुए हैं।
वहीं, नकरौंदा निवासी सरोज शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा 20 बीघा कृषि क्षेत्र में फूलों की खेती की जा रही है। उनके द्वारा तीन लाख 50 हजार बल्बों की रोपाई की जा रही है। जिससे बीज उत्पादन और स्पाइक पुष्प का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से ग्लैडियोलस की खेती कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कम खर्चे में अधिक आय प्राप्त करने का यह अच्छा जरिया है।
डोईवाला उद्यान सचल दल केंद्र प्रभारी चित्रमणि कोटिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसान इस खेती को अपना रहे है। बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत सरकार भी ग्लैडियोलस फूलों की खेती को बढ़ावा देने के साथ पुष्प उत्पादन, फल उत्पादन, सब्जी, मसाला, उद्यान के लिए पचास फीसदी सब्सिडी भी दे रही है। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं के लिए भी सरकार छूट दे रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसान इनको रोजगार से जोड़ने के साथ आर्थिक लाभ उठा सकें। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फूलों की खेती भी रोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!