Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 13 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए कारण

देहरादून : महाशिवरात्रि का पर्व द्रोणनगरी सहित समूचे उत्तराखंड में 13 फरवरी को मनाया जाएगा। टपकेश्वर महादेव मंदिर में 12 फरवरी की अर्द्धरात्रि से ही महादेव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। साथ ही टपकेश्वर में इस दिन लगने वाले मेले की तैयारी भी शुरू हो गई है।

आचार्य सुशांत राज ने बताया कि पूर्वी भारत (80 रेखांश से पूर्व) में 14 और पश्चिमी भारत (80 रेखांश से पश्चिम) में 13 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। निशीथ व्यापिनी फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को यह पर्व मनाया जाता है। चतुर्दशी 13 फरवरी को रात्रि 22.35 बजे आरंभ होकर अगले दिन रात्रि 12.47 बजे तक रहेगी।

पूर्वी भारत में दोनों ही दिन चतुर्दशी निशीथ व्यापिनी है तो शास्त्रों के अनुसार दूसरे दिन व्रत करना चाहिए। जबकि, पश्चिमी भारत में पहले दिन यानी 13 फरवरी को पूर्णत: निशीथ व्यापिनी है, जबकि अगले दिन आंशिक। ऐसे में देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में पहले दिन व्रत होगा। आचार्य संतोष खंडूड़ी ने बताया कि निशीथ काल अर्द्धरात्रि से शुरू होता है, ऐसे में पहले दिन ही व्रत, पूजन, अभिषेक आदि करना श्रेष्ठ है।

गंगाजल का टैंकर मंगाएंगे 

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय हुआ कि श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकेश से गंगाजल का टैंकर मंगाया जाएगा। बैठक में सुभाष माकिन, रवि भाटिया, राजीव पुंज, अवतार किशन कौल, हरीश कोहली, अनिल ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!