Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पिछले चार दिन में अन्य राज्यों से लौटे छह लोग कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संकट से पार पाने की दिशा में आगे बढ़ रहे उत्तराखंड की राह प्रवासियों ने मुश्किल कर दी है। पिछले चार दिन में अन्य राज्यों से लौटे छह लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक मामला मंगलवार को जनपद नैनीताल में सामने आया है।

इससे पहले ऊधमसिंहनगर में चार व उत्तरकाशी में बाहर से लौटा एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 69 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली और पंजाब में संक्रमित पाए गए दो मरीज भी यहां पहुंचे हैं, इन्हें मिलाकर संक्रमितों की संख्या 71 पहुंच गई है।

इनमें से 47 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक महिला की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 23 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि मंगलवार को 239 मामलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 238 की रिपोर्ट निगेटिव व एक केस पॉजिटिव है।

कोरोना संक्रमित 23 वर्षीय युवती तीन दिन पहले गुरुग्राम से बस के जरिये हल्द्वानी पहुंची थी। वह कमलुवागांजा निवासी है। प्रारंभिक लक्षणों के चलते उसे सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती किया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उसके इलाज में लगे डॉक्टर समेत 13 लोगों को क्ववारंटाइन कर दिया गया है।

बताया कि प्रदेश से अब तक कुल 9459 सैंपल की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 9390 की रिपोर्ट निगेटिव है। सिर्फ 0.73 फीसद सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में रिकवरी रेट भी 66 फीसदी, जबकि डबलिंग रेट 45 दिन का है। डीजी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में 19 हजार 969 लोग होम व 2805 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं।

आशारोड़ी चेकपोस्ट पर 44 लोगों के लिए सैंपल

बाहर से आने वाले प्रवासियों की दून के बार्डर पर सघन स्क्रीनिंग की जा रही है। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर 44 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं सोमवार को लिये गए 41 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। सभी लोगों को होम कोरंटाइन की सलाह देने के साथ संबंधित थाना पुलिस को भी निगरानी के लिए सूचित किया जा रहा है।

365 सैंपल और लिए

प्रदेश से 365 सैंपल और सैंपल जांच लिए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 132 सैंपल ऊधमसिंहनगर जिले से जांच को भेजे गए हैं। इसके अलावा देहरादून से 85, हरिद्वार से 30, नैनीताल से 23, उत्तरकाशी से 16, चंपावत से 12, अल्मोड़ा व बागेश्वर से 10-10 तथा पौड़ी से दो सैंपल भेजे गए हैं। वहीं निजी लैब में भी 85 सैंपल की जांच होनी है।

दून से जम्मू-कश्मीर के 238 लोग रवाना

दून में फंसे जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना किया। प्रकाश चंद्र आर्य नोडल अधिकारी गढ़वाल ने बताया कि स्टेडियम से विभिन्न बसों से जम्मू कश्मीर के 238 लोगों के अलावा राजस्थान के 234 उत्तर प्रदेश के 282, बिहार के 11 जबकि महाराष्ट्र के छह लोगों सहित कुल 864 लोगों को उनके गृह राज्यों के लिए रवाना किया गया। विभिन्न जगहों से आए उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लोगों को बसों से रवाना किया। इसमें 397 लोगों को जनपद टिहरी, चमोली, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी तथा कुमांऊ मण्डल के लिए रवाना किया।

बाहरी राज्यों से आए 549 को किया होम क्वारंटाइन

लॉकडाउन में छूट मिलने और प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के चलते आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। हर आने जाने वाले की स्क्रीनिंग की जा रही है। रेड जोन से आने वालों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। आशारोड़ी पर पहुंचे 549 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। क्लेमेनटाउन के एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश से आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। चेक पोस्ट पर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!