Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

आगरा में शराब पीने के बाद 8 लोगों की मौत, आयोग ने आबकारी आयुक्त प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया

लखनऊ,  आगरा जिले के डौकी और ताजगंज क्षेत्र के दो गांवों में शराब पीने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने आबकारी आयुक्त, प्रयागराज को प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

आगरा में शराब पीने से मौतों का कारण पीड़ित परिवार के लोग मिलावटी शराब बता रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह का भी कहना है कि कौलारा कलां और बरकुला में चार लोगों की मौत का कारण प्रथमदृष्टया जहरीली शराब का सेवन नहीं है। वहीं, एसपी पूर्वी के वेंकट अशोक ने कहा कि डौकी क्षेत्र में प्रथमदृष्टया अत्यधिक शराब पीने से मौत का मामला लग रहा है। चार ठेकों को सील कर दिया गया है। इनके स्टाक की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी जांच चल रही है।

बता दें कि आगरा के डौकी क्षेत्र के गांव कौलारा कलां निवासी अनिल, राधे और रामवीर ने रविवार रात 10 बजे साथ बैठकर शराब पी थी। अनिल की 10 वर्षीय बेटी चंचल ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद सो गए। रात में पेट में दर्द बताया और सुबह से ही उल्टियां होने लगीं। सोमवार तीसरे पहर तीन बजे स्वजन गांव के ही डाक्टर के पास ले गए। वहां ड्रिप लगाई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। स्वजन अनिल को अस्पताल ले गए। वहां अनिल ने पिता श्रीनिवास को बताया कि उसे दिखाई नहीं दे रहा, इसके बाद मुंह से झाग आने लगे। रात 11.30 बजे अनिल की मौत हो गई।

32 वर्षीय राधेश्याम उर्फ राधे अपनी ससुराल कौलारा कलां में रह रहा था। सुबह छह बजे शौच के लिए खेत पर गया। वहां उसने रात को लाई गई शराब और पी ली, इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा। होश आने पर सुबह आठ बजे घर पहुंचा। बेटे अरुण ने बताया कि राधे को उल्टी हुई और घबराहट होने लगी। सीने में दर्द की शिकायत भी बताई। तीसरे पहर तीन बजे स्वजन राधे को अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

घबराहट और उल्टी की समस्या पर रामवीर को स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे उसकी भी मौत हो गई। पड़ोस के गांव बरकुला निवासी 50 वर्षीय ग्याप्रसाद के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि ग्याप्रसाद रविवार रात कौलारा कलां से शराब पीकर आए थे। रात में उन्होंने पेट में जलन, घबराहट और आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत की। शाम को स्वजन पहले गांव में डाक्टर के पास फिर फीरोजाबाद लेकर पहुंचे। सोमवार शाम सात बजे उन्हेंं मृत घोषित कर दिया गया। चारों के स्वजन का कहना है कि कौलारा कलां में एक घर से कच्ची और मिलावटी शराब बिकती है। यहीं से शराब लाकर चारों ने पी थी।

इधर, ताजगंज क्षेत्र में दो दिन में चार लोगों की मृत्यु हो गई। 38 वर्षीय रामसहाय और 45 वर्षीय चंद्रपाल का स्वजन ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। 45 वर्षीय ताराचंद का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि रामसहाय और चंद्रपाल के स्वजन ने कोई शिकायत नहीं की। नेत्रपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफड़ों की बीमारी बताई गई है। मंगलवार तड़के गांव के ही 32 वर्षीय सुनील की भी पेट में दर्द और घबराहट के बाद मौत हो गई। पुलिस को स्वजन ने शराब पीने से मौत का मामला बताया। सुनील का डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!