Breaking News :
>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
उत्तराखण्ड

आंदोलनकारी बाबा बमराड़ा का निधन, चंदा जुटाकर किया अंतिम संस्कार

देहरादून : राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वयोवृद्ध आंदोलनकारी 80 वर्षीय मथुरा प्रसाद बमराड़ा (बाबा बमराड़ा) का  देर रात दून अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ  चल रहे थे। विडंबना यह कि आखिरी वक्त पर उनके पुत्र के अलावा उनके साथ कोई नहीं था। उनका अंतिम संस्कार तक चंदा जुटाकर किया गया। सीएमओ देहरादून ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और पुलिस ने बाकी इंतजाम।

हैरानी की बात यह भी है कि लंबे समय से अस्पताल में भर्ती बाबा बमराड़ा की कुशलक्षेम पूछने कोई नेता या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। बाबा बमराड़ा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार भेजने के लिए भी जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने वाहन की व्यवस्था करवाई।

वहीं शहर कोतवाल बीडी जुयाल व कुछ अन्य लोगों ने चंदा जमा कर बाबा बमराड़ा के अंतिम संस्कार के लिए उनके पुत्र की मदद की। बेटे हेमेंद्र बमराड़ा ने बताया कि वह पिछले 15 माह से अस्पताल में भर्ती थे। बाबा बरमाड़ा 13 जून 2016 को शहीद स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे थे। राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा और राज्य के मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई अंतिम समय तक जारी रही।

शहीद स्थल में उनका आमरण अनशन जीवन की अंतिम लड़ाई थी। इसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां ढाई माह से ज्यादा समय तक वह अनशन पर रहे और सिर्फ ग्लूकोज के सहारे इस लड़ाई को जारी रखा।

बता दें कि राज्य आंदोलनकारी बाबा बमराड़ा का जन्म 1941 में पौड़ी गढ़वाल के घुड़दौड़ी के निकट पंण्या गांव में हुआ था। वह जनसंघ से लेकर उत्तराखंड क्रांति दल व तमाम आंदोलनकारी संगठनों से जुड़े रहे। कई बार वह जेल गए। कई दिनों तक अनशन किया।

यूं कहा जा सकता कि उन्होंने अपनी पूरी उम्र आंदोलन के नाम कर दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बाबा बरमाड़ा ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन को सीएम ने प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!