Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अमित शाह ने वोट डाला, विकास यात्रा जारी रखने की अपील की

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां नारणपुरा स्थित एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला और लोगों से ‘‘विकास की यात्रा’’ को आगे ले जाने के वास्ते वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में आने की अपील की। वह अपनी पत्नी सोनल शाह और बेटे जय शाह के साथ नारणपुरा उपमंडल कार्यालय में मतदान केंद्र पर वोट डालने आए। अमित शाह ने मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे विकास की यात्रा को आगे ले जाने के लिए अपना वोट डालने के वास्ते बड़ी संख्या में बाहर निकलें।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास मॉडल की ‘‘देश भर में प्रशंसा’’ की जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि यह रफ्तार बनी रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों को वोट डालना चाहिए ताकि उन लोगों को करारा जवाब दिया जा सके जो गुजरात मॉडल का विरोध करते हैं।’’ वोट डालने के बाद भाजपा प्रमुख अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने कामेश्वर शिव मंदिर गए।
टि्वटर पर गुजराती भाषा में पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने कहा, ‘‘आज मतदान का दूसरा और अंतिम चरण है और भाजपा अपने विश्व स्तरीय विकास कार्यों के जरिए पिछले दो दशक से लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है।’’ उन्होंने संदेश में कहा, ‘‘आपका हर एक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए अहम है ताकि विकास की यात्रा जारी रहे। मैं इस चरण में सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और वोट डालें।’’
अमित शाह इस वर्ष अगस्त में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने से पहले नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में वह एक लाख से अधिक वोटों से इस सीट से जीते थे। भाजपा ने इस बार यहां से कांग्रेस के नितिन पटेल के मुकाबले कौशिकभाई पटेल को खड़ा किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर मतदान चल रहा है। आज के चुनाव में करीब 2.22 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।
दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में 89 सीटों पर नौ दिसंबर को मतदान हुआ था। यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है और कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए परीक्षा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस ने 61 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!