Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्ड

अब हर गर्भवती महिला को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कितनी

देहरादून : बाल एवं महिला विकास विभाग ने नववर्ष में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के रूप में सौगात दी है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। खास बात ये भी है कि इसमें बीपीएल कार्डधारक की पात्रता नहीं रखी गई है। विभाग इस योजना को प्रदेश में कुपोषण के खात्मे के लिहाज से भी काफी अहम मान रहा है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना को उत्तराखंड में जनवरी 2018 से लागू कर दिया गया है। योजना में खास बात यह है कि इसमें बीपीएल कार्ड की कोई पात्रता नहीं है। किसी भी सामान्य परिवार की महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना में बीपीएल की पात्रता खत्म करने का मुख्य कारण ये भी है कि मध्यम वर्गीय परिवार की गर्भवती महिलाओं के पौष्टिक आहार में भी कोई कमी न रहे। योजना में मिलने वाली पांच हजार रुपये की आर्थिक राशि लाभार्थी महिलाओं को तीन किश्तों में मिलेगी। पहले चरण में महिला को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण कराने पर एक हजार रुपये दिए जाएंगे। दूसरी किश्त में टीकाकरण कराने पर दो हजार रुपये व तीसरी व आखिरी किश्त में दो हजार रुपये मिलेंगे। उप निदेशक सुजाता सिंह ने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे काफी हद तक कुपोषण की स्थिति में सुधार आएगा।

ये है पात्रता

– प्रदेश की मूल निवासी।

– आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीयन।

– महिला सरकारी सेवा में न हो।

– एक जनवरी 2017 के बाद गर्भावस्था।

जिले में 3050 लाभार्थी चयनित

देहरादून : जिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि देहरादून जनपद में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लिए लाभार्थियों की सूची बनानी शुरू कर दी गई है। जनपद में अभी तक 3050 लाभार्थी चयनित हो चुके हैं। बताया कि अब जल्द ही लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!