Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

होली के बाद ओडीएफ घोषित होगा संपूर्ण उत्तराखंड

देहरादून : होली के बाद उत्तराखंड उन राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जो ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) घोषित हो चुके हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के ओडीएफ होने के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भतरौंजखान को छोड़कर शेष सभी सौ निकाय में कुछेक औपचारिकताएं बाकी हैं और मार्च के पहले हफ्ते में सरकार संपूर्ण राज्य के ओडीएफ होने की स्वघोषणा करेगी। इसके तुरंत बाद स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण के कार्य प्रारंभ होंगे, ताकि ओडीएफ की स्थिति को निरंतर बरकरार रखा जा सके।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्टूबर तक देश को ओडीएफ घोषित करने का केंद्र का लक्ष्य है। इस कड़ी में उत्तराखंड में भी तेजी से प्रयास हुए और पिछले साल जून में सभी ग्रामीण क्षेत्रों को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। केंद्र ने भी इस पर मुहर लगाई। इसके बाद शहरी क्षेत्रों पर फोकस किया गया। प्रदेश के 101 नगर निकायों में से भतरौंजखान को छोड़कर शेष में व्यक्तिगत और सार्वजनिक शौचालय निर्माण का कार्य अब लगभग पूरा होने को है। भतरौंजखान में कोर्ट का स्टे है। राज्य में स्वच्छ भारत मिशन की जनवरी तक की रिपोर्ट पर गौर करें तो 37 निकायों का तो केंद्र सरकार सत्यापन भी करा चुकी है, जबकि अन्य में यह कार्य चल रहा है। हालांकि, पिरान कलियर और हल्द्वानी में कुछेक औपचारिकताएं हैं, लेकिन वहां भी कार्य तेजी से चल रहा है।

मिशन सूत्रों की मानें तो 28 फरवरी तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। मार्च के पहले हफ्ते में राज्य संपूर्ण उत्तराखंड के ओडीएफ होने की घोषणा के बाद ओडीएफ की स्थिति बरकरार रखने को द्वितीय चरण के कार्य होंगे। इसके तहत सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालयों की स्वच्छता, शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए कार्य किए जाएंगे।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि राज्य के शहरी क्षेत्रों में ओडीएफ का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केंद्र की ओर से सर्वे भी चल रहा है। होली के तुरंत बाद संपूर्ण राज्य के ओडीएफ होने की घोषणा की जाएगी। कोशिश ये है कि इस मामले में उत्तराखंड को नंबर-वन बनाए रखा जाए।

राज्य में नगर निकाय

08 नगर निगम

41 नगर पालिका परिषद

43 नगर पंचायत

09 कैंटोनमेंट बोर्ड

शहरी क्षेत्र में शौचालय

-9160 व्यक्तिगत शौचालय पूर्ण रूप से निर्मित।

-7386 व्यक्तिगत शौचालयों का तेजी से हो रहा निर्माण।

-419 सीट के सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार।

-408 सीट के सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी पर।

-65 सार्वजनिक मूत्रालय तैयार।

-35 सार्वजनिक मूत्रालयों का कार्य जारी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!