Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर उत्तराखंड में कोविड सम्बंधी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं के बारे में दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोविड सम्बंधी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं के बारे में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने शुक्रवार, 7 मई 2021 को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि प्रदेश में कोविड-19 को लेकर लगाता सैंपलिंग की जा रही है। अब तक प्रदेश में 40 लाख के करीब सैंपलिंग की जा चुकी है, प्रदेश में कुल दो लाख के क़रीब कोविड मरीज़ हैं जिनमें से डेढ़ लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, बीते 24 घंटे में लगभग 4500 के करीब मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

सचिव अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग रेट प्रति मिलियन और राज्यों की तुलना में अधिक है। पूरे प्रदेश में 17 लाख लोगों को वैक्सीनेशन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि पाँच लाख प्रदेशवासियों को दूसरी डोज़ भी लग चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्चुअल ओपीडी और ई-संजीवनी पोर्टल लगातार दूरस्थ इलाकों तक अपनी सेवा दे रहा है, शुरुआती दौर में रोज़ाना करीब 200 मरीजों को ईसंजीवनी के जरिए नि:शुल्क परामर्श दिया जा रहा था जबकि वर्तमान में एक हजार से अधिक प्रदेशवासियों को घर बैठे नि:शुल्क परामर्श दिया जा रहा है।

सचिव अमित नेगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा होम आइसोलेशन के लिए सचिव दिलीप जावलकर को तैनात किया गया है इसके अलावा सचिव श्रीमती सौजन्या को कोविड किट वितरण के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष के बीच के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन हेतु पहले ही 100 करोड़ का बजट जारी किया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन पहुँच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है।

भारत सरकार ने राज्य सरकार के लिए 60 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की अतिरिक्त आपूर्ति हेतु अनुमति प्रदान कर दी है जिसके बाद अब प्रदेश में 183 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिलती रहेगी। नरेंद्र नगर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और चमोली में अगले कुछ दिनों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अन्य जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की डिमांड भेजी गई है जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में 40 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड स्थापित किए गए हैं साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में भी बेड की संख्या बढ़ाई गई है। बीते 1 सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा 500 सिलेंडर विभिन्न प्रयासों से लाए गए हैं जबकि कुछ दिनो में 500 और सिलेंडर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीएसआर के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्राइवेट अस्पतालों को रेमिडिसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा अस्पतालों के बेड एलोकेशन और ओवरचार्जिंग को लेकर भी सख्त हिदायत सरकार की तरफ से दी गई है। प्राइवेट अस्पतालों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मरीज को बेहतर इलाज के साथ ही पेयजल जैसी मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित की जाए।

दवाओं की कालाबाजारी को लेकर आईजी अमित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उधम सिंह नगर जिले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिनमें एक ओवर चार्जिंग को लेकर है और दूसरे मामला ऑक्सीमीटर को महंगे दाम में बेचने संबंधित है। इसके अलावा देहरादून में भी बिना बिल के ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में कारवाई की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!