Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

राम-कृष्ण की भूमि भारत में लेनिन और मार्क्स की मूर्तियों का औचित्य नहीं: रामदेव

ऋषिकेश : अंतरराष्ट्रीय योग समारोह के अंतिम दिन योग गुरु स्वामी रामदेव ने साधकों को योग की विभिन्न कलाएं सिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में किसी दूसरी आइडियोलॉजी की जरूरत नहीं है। भारत के पास अपने ही कई महान व्यक्तित्व हैं, इसलिए भारत में उनकी मूर्तियां लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में लेनिन और मार्क्स की मूर्तियों को लगाने का कोई औचित्य नहीं है, यह राम और कृष्ण की भूमि है।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन अवसर पर मुनि की रेती पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग पूरे विश्व में अपनी महत्ता को सिद्ध कर चुका है। योग ही है जो पूरे विश्व में शांति का पैगाम दे सकता है।

उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद के बूते ही आज पतंजलि विश्व का सबसे बड़ा ब्रांड बनने जा रहा है। पतंजलि के उभरते स्वरुप से आज दुनिया बड़ी बड़ी कंपनियां शिर्षासन की मुद्रा में आ गई है। गाड़ी कहां की योग अच्छे दिन आ सकते हैं जो व्यक्ति प्रातः काल योग करेगा उसका पूरा दिन अच्छा होगा। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, प्रेम बाबा, पद्मश्री भारत भूषण आदि उपस्थित थे।

योग को जीवन में आत्मसात करें: राज्यपाल 

उत्तराखंड पर्यटन व गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन योग गुरु बाबा रामदेव के विशेष योग सत्र के साथ हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉक्टर के के पॉल ने देश विदेश से आए योग साधकों को योग को जीवन मे आत्मसात करने का आह्वान किया।

मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आखरी दिन प्रातः 5:00 बजे से योग गुरु बाबा रामदेव ने विशेष योग कक्षा का संचालन किया। देश विदेश से आए योग साधकों ने स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉक्टर केके पॉल ने कहा कि योग भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा दुनिया को प्रदान की गई एक नया तोहफा है। आज हमारे देश के योगाचार्य इस विधा से पूरे विश्व में शांति और स्वास्थ्य का संदेश बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग महोत्सव ने पूरी दुनिया में एकता का संदेश दिया है। उन्होंने योग महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कहा की 20 साल पहले तक योग तो था मगर योग के प्रति लोगों में जिज्ञासा नहीं थी। मगर योग गुरु बाबा रामदेव के प्रयासों से पिछले डेढ़ दशक से योग घर घर में पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीनतम संस्कृति है, इसके साथ की कई सभ्यताएं विलुप्त हो चुकी है। भारतीय सभ्यता अपनी अनूठी संस्कृति के कारण आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज इस आयोजन को एक सफल आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि योग को और विस्तार देने की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने योग को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर पतंजलि योग विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल मंडल विकास निगम की एमडी ज्योति नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी टिहरी सोनिका, पदमश्री भारत भूषण, प्रेम बाबा, ऊषा माता, स्वामी शंकरानंद, ईश्वर भारद्वाज, शिवमूर्ति कंडवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!