Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ चलती ट्रेन के सामने कूद गई

कहते हैं कि जाको राखे साईयां, मार सके ना कोय, बाल ना बांका कर सके जो जग बैरी होए। यह कहावत चरितार्थ होती दिखी दरभंगा स्टेशन के समीप स्थित म्यूजियम गुमटी के गेट संख्या 26 के पास। यहां शुक्रवार को एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ चलती ट्रेन के सामने कूद गई। कूदने के साथ ही महिला का शरीर दो टुकड़ों में कट गया, वहीं बच्चे को एक खरोंच तक नहीं आई, वह बाल-बाल बच गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन व आसपास सनसली फैल गई। इस दिल दहलाने वाली घटना को देखकर लोगों के बीच कई तरह की बातें होने लगीं। लोग बच्चे को गोद में लेकर पुचकारने लगे। वहीं मृतक महिला का शव देखकर लोगों की रूह सिहर गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल, जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।जीअारपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं होे सकी है। ना ही मृतका के पास से कुछ बरामद हुआ है।

घटनाके बाद करीब आधा घंटा तक दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इसके कारण सुबह 8.25 बजे खुलने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आधा घंटा विलंब से खुली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरभंगा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन जैसी ही रवाना हुई कि कुछ ही दूरी पर म्यूजियम गुमटी के सामने महिला अपने नवजात शिशु को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई।

ट्रेन से टकराने के बाद महिला के गोत का बच्चा उसके हाथों से छूट कर काफी दूर छिटक गया, लेकिन बच्चे को एक खरोंच तक नहीं आई। वहीं, महिला का शव ट्रेन से दो टुकड़ों में कट गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!