Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्ड

भागीरथी नदी में डाला जा रहा है ऑलवेदर रोड का मलबा

उत्तरकाशी : केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑलवेदर रोड पर कार्यदायी संस्थाएं ही पलीता लगा रही हैं। उत्तरकाशी जिले के बड़ेथी चुंगी क्षेत्र में ऑलवेदर रोड के तहत गंगोत्री हाइवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन, इसका मलबा सीधे भागीरथी नदी और आसपास के खेतों में उड़ेला जा रहा है। जबकि, नियमानुसार इस मलबे को चिह्नित डंपिंग जोन के सिवा अन्य कहीं डंप नहीं किया जा सकता। हैरत देखिए कि लोगों के शिकायत करने पर भी प्रशासन लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है।

बड़ेथी चुंगी क्षेत्र में ऑलवेदर रोड का कार्य नेशनल हाइवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचआइडीसीएल) की देखरेख में बीती 27 जनवरी से चल रहा है। निर्माण कार्य शाम आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक चलता है, लिहाजा रात के वक्त गंगोत्री हाइवे पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी जा रही है।

दिन के वक्त यातायात बाधित न हो, इसके लिए कार्य की गति धीमी रखी जाती है। लेकिन, सड़क के चौड़ीकरण में जितना भी मलबा और पत्थर निकल रहे हैं, उसको कार्यदायी कंपनी सीधे भागीरथी में डाल दे रही है। साथ ही आसपास ग्रामीणों के खेतों में भी मलबा डालने की तैयारी की जा रही है।

स्थानीय निवासी प्रमोद सिंह राणा ने बताया कि बड़ेथी चुंगी के पास मलबा सीधे भागीरथी में डाले जाने से नदी का पानी तो प्रदूषित हो ही रहा है, इससे जलीय जीवों के लिए भी खतरा हो सकता है। बताया कि जिस स्थान पर चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है, उसके पास उनके खेत भी हैं। अगर वहां मलबा डाला गया तो वह कार्यदायी कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को बाध्य होंगे।

इस मामले में जब एनएचआइडीसीएल के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया तो कोई भी अधिकारी जुबान खोलने को तैयार नहीं हुआ।

डंपिंग जोन नहीं किया डेवलप

किसी भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले डीपीआर में डंङ्क्षपग जोन चिह्नित किया जाता है। इसे डेवलप करने की जिम्मेदारी कार्यदायी कंपनी की होती है। साथ ही निर्धारित स्थान पर सुरक्षा के लिए दीवारें भी लगानी होती हैं। ताकि मलबा व पत्थर चिह्नित क्षेत्र से बाहर न जाए। गंगोत्री हाइवे पर चुंगी बड़ेथी के पास कार्यदायी कंपनी को भी डंपिंग जोन के लिए स्थान आवंटित है, लेकिन उसने इसे डेवलप नहीं किया। ऐसे में हाइवे चौड़ीकरण का मलबा सीधे भागीरथी नदी में उड़ेला जा रहा है

संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई 

अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह के मुताबिक भागीरथी नदी में ऑलवेदर रोड के मलबे को गिराया जाना सरासत गलत है। ऑलवेदर में पहले ही डंपिंग जोन तय करने के निर्देश दे दिए गए थे। लिहाजा, अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नदी में मलबा डालने पर लगेगी रोक 

उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार के अनुसार चुंगी बड़ेथी के पास हाइवे कटिंग का मलबा सीधे भागीरथी नदी में डालने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में कार्यदायी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नदी में मलबा डालने पर रोक लगाई जाएगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!