Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्ड

बोनी ने नम आंखों से गंगा में प्रवाहित की श्रीदेवी की अस्थियां

हरिद्वार : बॉलीवुड की पहली महिला सुपर स्टार श्रीदेवी की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार स्थित वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित कर दी गईं। अस्थि विसर्जन श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने किया।  कपूर खानदान के पारिवारिक तीर्थ पुरोहित पंडित शिव कुमार पालीवाल ने सभी कर्मकांड संपन्न कराए। मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं, बोनी कपूर फफक-फफक कर रो पड़े। बोनी को उनके भाई अनिल कपूर और राजनेता अमर ङ्क्षसह ने सहारा दिया। बाद में बोनी कपूर ने अनिल कपूर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कनखल स्थित हरिहर आश्रम में रुद्राक्ष के पेड़ की परिक्रमा कर श्रीदेवी की आत्म शांति के लिए प्रार्थना भी की।

कई दशक तक लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का गत 24 फरवरी को दुबई में आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को दोपहर पौने दो बजे श्रीदेवी की अस्थियां लेकर उनके पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर, बहनोई संदीप मारवाह, भांजा मोहित मारवाह, परिवार के करीबी राजनेता अमर सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पारिवारिक मित्र एवं फिल्म निर्माता सुमित अदलखा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हरिद्वार स्थित वीआइपी घाट पहुंचे।

घाट पर कपूर परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शिवकुमार पालीवाल ने विधि-विधान से कर्मकांड संपन्न कराते हुए अस्थियां गंगा में प्रवाहित कराईं। कर्मकांड के दौरान तीर्थ पुरोहित के कहने पर श्रीदेवी का नाम लेते ही बोनी कपूर भावुक हो फफक पड़े। इसके बाद वह मंत्रोच्चार तक नहीं कर सके और कर्मकांड संपन्न होने तक रोते रहे। बाकी जिम्मेदारी उनके छोटे भाई अनिल कपूर ने निभाई।

अस्थि विसर्जन के बाद सभी श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्राक्ष के पेड़ और बारह ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा कर श्रीदेवी की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। बोनी ने भाई अनिल कपूर और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ आश्रम में कुछ वक्त अकेले भी गुजारा। इस दौरान उनके साथ स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिष्य नचिकेता भी मौजूद रहे। आश्रम से कपूर परिवार करीब पौने पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!