Breaking News :
>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
उत्तराखण्ड

प्रकाश पांडे प्रकरण में कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने

देहरादून : काठगोदाम (हल्द्वानी) निवासी ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की जहर खाने से हुई मौत के मामले में कांग्रेस और भाजपा सरकार आमने-सामने हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजभवन में दस्तक दी। राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल को ज्ञापन सौंपकर मृतक प्रकाश पांडे के परिजनों को आर्थिक मदद और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की पैरवी की गई। वहीं सरकार के प्रवक्ता व काबीना मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं से प्रकाश पांडे की खुदकुशी जैसे संवेदनशील प्रकरण को बढ़ावा नहीं देने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नोटबंदी और जीएसटी के फैसलों की मार से व्यापारी वर्ग भी किसानों की तर्ज पर आत्महत्या की राह पर चल पड़ा है। इस घटना से देवभूमि शर्मसार हुई है। ज्ञापन में मृतक प्रकाश पांडे के परिजनों को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी देने के साथ ही राज्य के निम्न मध्यम वर्गीय कारोबारियों की आर्थिक स्थिति दुरुस्त करने को सर्वे कर ठोस नीति बनाने की मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया और भाजपा नेता प्रकाश पांडे प्रकरण में कांग्रेस की ओर से उठाई जा रही आवाज को राजनीति करार दे रहे हैं। इस मामले में सरकार और प्रशासन तंत्र संवेदनशील दिखाई नहीं दे रही है।

उधर, सरकार के प्रवक्ता व काबीना मंत्री मदन कौशिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत विपक्ष को खुदकुशी के प्रकरणों को प्रदेश में बढ़ावा नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास में अब तक खुदकुशी की धमकी के आधा दर्जन मामले आ चुके हैं। मृतक पांडे के परिजनों को आर्थिक मदद और भाजपा विधायक बंशीधर भगत के मदद के संबंध में जारी किए गए पत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट आने के बाद सरकार आगे कदम उठाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!