Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

पीएम मोदी ने रेवाड़ी में रखी AIIMS की आधारशिला, बोले- ‘अबकी बार NDA सरकार 400 पार’

रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले को करोड़ों की सौगात दी। पीएम ने रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं। इन परियाजनाओं में से एक गुरूग्राम मेट्रो रेल भी है जिस पर लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साढ़े 28 किलोमीटर लम्बाई की मेट्रो रेल लाइन मिलेनियम सिटी सेंटर से उद्योग विहार फेस-5 को जोड़ेगी।

रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी। इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘2013 में जब मुझे बीजेपी ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया। अब लोग कह रहे हैं कि मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है- अबकी बार NDA सरकार 400 पार।उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लोगों ने एक और संकल्प लिया है और जनता जनार्दन कह रही है जिसने 370 हटाया उस बीजेपी का टीका 370 सीटों से होगा।’

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी उद्घाटन किया। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से समृद्ध इस संग्रहालय पर लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं के अलावा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!