Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस लेकर आएगी देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 अक्टूबर 2022, गुरुवार, देहरादून। पुलिस के 25 हजार इनामी यूट्यूबर बाबी कटारिया को दिल्ली पुलिस आज गुरुवार को देहरादून लेकर आएगी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उसे बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में देहरादून लेकर आना था, लेकिन बी वारंट देरी से पहुंचने के कारण उसे दाखिल नहीं करवाया जा सका।

विदित रहे कि बीते 10 अगस्त को यूट्यूबर बाबी कटारिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बाबाी देहरादून जिले के कैंट कोतवाली के किमाड़ी क्षेत्र में रोड पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता हुआ दिख रहा था। इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दए थे। इस मामले में 11 अगस्त को कैंट थाने में बाबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दिनों सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने, स्टंट दिखाने और पुलिस को धमकाने के आरोपित यूट्यूबर बाबी कटारिया के घर गुरुग्राम जाकर देहरादून पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया था।

दिल्ली और देहरादून पुलिस के अपराधी बाबी कटारिया ने पिछले दिनों दिल्ली के पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 28 सितंबर को बाबी कटारिया को जमानत मिल चुकी है, वह जेल से बाहर निकल पाता उससे पहले ही तिहाड़ जेल में देहरादून कोर्ट का बी वारंट पहुंच चुका था। ऐसे में दिल्ली कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद बाबी कटारिया को तिहाड़ जेल से रिहा नहीं किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!