Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

जेएनयू में छात्रों से मारपीट पर देहरादून के छात्र संगठनों ने भी विरोध जताया

नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) परिसर में छात्रों और शिक्षकों से हुई मारपीट को लेकर दून में भी उबाल है। विभिन्न सामाजिक व छात्र संगठनों ने छात्रों से हुई हिंसा पर विरोध जताया। केंद्र सरकार से हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई।

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ), महिला समिति, सीटू, पीपुल्स फोरम, उत्तराखंड महिला मंच, सीपीआइ, सीपीएम, सीपीआइएमएल, सपा और नागरिक संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने केंद्र सरकार और एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

एसएफआइ के प्रदेश सचिव हिमांशु चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा का समर्थन पाकर एबीवीपी ने जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों पर जानलेवा हमला किया। जेएनयू छात्र संघ की ओर से फीस वृद्धि के खिलाफ किए जा रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शन में मारपीट करके एबीवीपी ने लोकतंत्र का उल्लंघन किया है।

संगठन ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर हमला करने वालों को जेल भेजने और इस घटना में विवि प्रशासन व दिल्ली पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। इस अवसर पर एसएफआइ के प्रांत अध्यक्ष नितिन मलेठा, सपा के एसएन सचान, पीपुल फोरम के जयकृत कंडवाल, सीपीएम के राजेंद्र पुरोहित, शिवप्रसाद देवली, अनंत आकाश, सीपीएम एमएल इंद्रेश मैखुरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

एफआइआर दर्ज करने की मांग

जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने भी जेएनयू में हुई घटना की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन ने आरोपितों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की। एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर खूहामी ने कहा कि मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।

एबीवीपी ने भी किया विरोध

एबीवीपी ने भी करनपुर स्थित कार्यालय में जेनएयू में हुई घटना पर विरोध जताया। एबीवीपी ने कहा कि वामपंथी संगठनों ने जेएनयू में एबीवीपी के छात्रों के साथ मारपीट की है। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण ने कहा कि इस घटना में एबीवीपी के 25 कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

हिंसा के दौरान जेएनयू एबीवीपी इकाई के सचिव मनीष जांगिड़ का हाथ टूट गया। उन्होंने मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध जताने वालों में पारस गोयल, मनीषा राणा, हिमांशु कुमार, सोनू मिश्रा, अश्वनी पांडे, सागर तोमर, आयुष कुमेडी आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!