Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

जंगल में हाथी से हुआ आमना-सामना, फिर हाथी ने उतारा मौत के घाट

हरिद्वार : लकड़ी बीनने जंगल गए एक अधेड़ को हाथी ने मार डाला, जबकि दूसरे व्यक्ति ने भागकर जान बचाई। कई घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस और वन विभाग की सयुंक्त टीम ने जंगल से करीब 50 वर्षीय चन्दर का शव बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, टिबड़ी बस्ती निवासी जयराम और चंदर शनिवार शाम लकड़ी बीनने के लिए राजाजी पार्क के जंगल में गए थे। वहां दिन छिपने पर दोनों का एक हाथी से आमना सामना हो गया। दोनों बचने के लिए उलटे पांव लौट पड़े देर शाम जयराम घर वापस लौट आया और बस्तीवालों को आपबीती बताई, लेकिन चंदर रात तक भी घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिजनों और आसपास के लोगों ने राजाजी पार्क के जंगल में उसकी खोजबीन की पुलिस और वन विभाग को भी इस बात की जानकारी दी गई।

रानीपुर कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम ने चन्दर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी प्रयास के बाद चन्दर का शव बरामद हुआ।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि जयराम और चंदर को जंगल में हाथी मिल गया था। जिसके बाद जयराम बचकर घर लौट आया है, लेकिन चंदर को हाथी ने पटकर कर मार डाला। शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

लगातार उत्पात मचा रहा टस्कर हाथी

भेल से सटे क्षेत्र में टस्कर हाथी लगातार आतंक मचा रहा है। हाल ही में हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों पर हमला कर दिया था। वही भेल फाउंड्री गेट के आसपास हाथी हफ्ते में दो से तीन बार मार्ग पर आ धमकता है। यहां टस्कर वाहनों को पलटकर राहगीरों को दौड़ा चुका है। टस्कर का ठिकाना भेल व आसपास का जंगल है। माना जा रहा है कि टस्कर हाथी ने ही चन्दर की जान ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!