Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना लहर के कारण राज्य के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में ग्रीष्मावकाश घोषित

  • कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के बढ़ते हुए प्रभाव को कम करने के लिए राज्य के समस्त राजकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय अशासकीय महाविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त संस्थान 7 मई से 12 जून तक बंद रहेंगे।

  • विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2021, शुक्रवार, देहरादून। राज्य में कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत के अनुमोदन के पश्चात शासन ने राज्य के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य में कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य के समस्त राजकीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय अशासकीय महाविद्यालय एवं मान्यता प्राप्त संस्थानों में 7 मई से 12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस अवधि में राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान बन्द रहेंगे।

इस संबंध में निदेशक उच्च शिक्षा के द्वारा भी प्रस्ताव प्रेषित किया गया था तथा विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों द्वारा कोरोना महामारी के कारण शिक्षण संस्थानों को बंद करने की माँग की जा रही थी। जिसके क्रम में उत्तराखण्ड शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दूसरे लहर के दृष्टिगत समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों में 7 मई से 12 जून 2021 तक ग्रीष्मावकाश का आदेश जारी कर दिया गया है जिसमें यह भी कहा गया है कि पूर्व एवं भविष्य के अवकाशों का समायोजन किया जाएगा. इसके पूर्व 3 मई 2021 के शासनादेश के द्वारा समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया था, किन्तु विगत दिनों राज्य के कई शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कार्मिक तथा उनके परिजनों के कोविड-19 से प्रभावित होने तथा विभाग के कई प्राचार्य एवं शिक्षकों के कोविड महामारी से असामयिक निधन के कारण विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने राज्य में ग्रीष्मावकाश करने का निर्देश विभागीय अधिकारीयों को दिया। इस आदेश से कोविड-19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में सहायता मिलेगी तथा छात्रों सहित शिक्षक एवं कार्मिक संक्रमित होने से बच सकेंगे। विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों एवं कार्मिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है, उसके लिए जो भी आवश्यक कदम होगा सरकार उठाएगी। शिक्षा के साथ लोगों का जीवन भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकांश महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा किया जा चुका है तथा ग्रीष्मावकाश से छात्रों के पठन-पाठन में कोई नुकसान नहीं होगा। विभागीय मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने राज्य के समस्त शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों को भी उक्त के अनुसारअपने विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के आदेश का पालन करने हेतु कहा है। उन्होंने विश्वविद्यालयों को भी उक्तानुसार अपना अकादमिक कैलेंडर समायोजित करने हेतु निर्देशित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!