Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

केदारनाथ मास्टर प्लान पर फरवरी के पहले हफ्ते से होंगे काम

देहरादून : केदारनाथ मास्टर प्लान पर आगामी फरवरी के पहले हफ्ते से कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग डिजाइन के अनुसार डीपीआर 10 दिन में बना लें। हर हाल में फरवरी के पहले हफ्ते में कार्य शुरू हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन सुविधा के सभी कार्य मंदिर के कपाट खुलने के पहले हो जाने चाहिए। तत्काल महत्व के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि दीर्घकालीन योजना के कार्य चलते रहेंगे। सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने उक्त निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि केदारनाथ में पहली बार बर्फ पड़ने के बावजूद भी दिसंबर व जनवरी के महीने में भी निर्माण कार्य जारी रखे गए। इस समय 50 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण मंदिर तक किया जा रहा है। बाढ़ सुरक्षा दीवार और घाट निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों ओर 10-10 फीट की जगह खाली रखी गई है।

इस बफर जोन में यूटिलिटी डक्ट और ड्रेन बनाया जाएगा। यूटिलिटी डक्ट के अंदर ही पेयजल की पाइप लाइन होगी। सीवरेज और स्टॉर्म वॉटर के लिए अलग डक्ट बनाया जाएगा। पाइपलाइन को जमीन के एक मीटर नीचे मिट्टी के बीच में लगाया जाएगा, ताकि पानी बर्फ से जम न जाए। पानी सप्लाई के लिए जलाशय बनाया जाएगा। ग्रेविटी के जरिये सप्लाई की जाएगी। मंदिर के दोनों ओर जगह खाली रखी जाएगी।

दर्शनार्थियों की प्रतीक्षा के लिए अलग स्थान सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा सरस्वती और मंदाकिनी घाट के ऊपर चेंजिंग रूम, लॉकर, टॉयलेट बनाए जाएंगे। दिव्यांग दर्शनार्थियों के लिए रैंप बनाए जाएंगे। केदारपुरी से दूर एसटीपी, बायो डाइजेस्टर बनाया जाएगा।

केदारनाथ को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए विशेषज्ञों, संस्थानों से अध्ययन कराने के बाद डिजाइन के अनुसार मास्टर प्लान तैयार किया गया है। चरणबद्ध रूप से प्लान को लागू किया जा रहा है।

बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई आनंद बर्धन, मंडलायुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर, सचिव ऊर्जा राधिका झा, सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी, अपर सचिव ऊर्जा जेपी जोशी, डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!