Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

काशी क्षेत्र के 16 सांगठनिक जिलों के बूथ अध्यक्ष शामिल होकर रक्षामंत्री से अपनी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का सीखेंगे गुरुमंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, वाराणसी। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। मिशन 2022 को फतह करने को पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। मुख्य फोकस बूथ को मजबूत करना है। इसी क्रम में टीडी पीजी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में 27 नवंबर को भाजपा बूथ अध्यक्षों का क्षेत्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की चर्चा है, हालांकि अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं है। इसमें काशी क्षेत्र के 16 सांगठनिक जिलों के बूथ अध्यक्ष शामिल होकर रक्षामंत्री से अपनी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का गुरुमंत्र सीखेंगे

 अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी रक्षामंत्री के साथ जौनपुर आ रहे हैं। वहीं पूर्वांचल के प्रभारी के तौर पर राजनाथ सिंह का पार्टी की ओर से चयन होने के बाद यह पहला मौका होगा जब अपने गृह जनपद क्षेत्र चंदौली और आसपास के पार्टी से जुड़े लोगों से लंबे समय बाद राजनाथ रूबरू होंगे। इसके साथ ही पूर्वांचल में अब चुनावी समर का स्‍वरूप सामने आने लगा है। जल्‍द ही अन्‍य राजनीतिक दलों की ओर से भी चुनावी रणनीति सामने आने लगेगी।

वहीं भाजपा के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव से मंत्रणा कर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने व्यवस्था प्रमुखों की नियुक्त किया है। कार्यक्रम के प्रमुख जिला महामंत्री पीयूष गुप्त और सुनील तिवारी रहेंगे। मंच व्यवस्था प्रमुख अमित श्रीवास्तव और उनके तीन सहयोगी धनंजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्र रहेंगे। वाहन व्यवस्था प्रमुख अभय राय और उनके सहयोगी अवधेश सोनकर रहेंगे। इसके साथ ही जलपान व्यवस्था प्रमुख प्रमोद यादव और विपिन द्विवेदी, अतिथि व्यवस्था प्रमुख भूपेंद्र पांडेय व उमाशंकर सिंह, आवास व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र सिंघानिया और उनके सहयोगी राज पटेल, पार्किंग व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र उपाध्याय और उनके सहयोगी इंद्रसेन सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह रहेंगे। सुरक्षा वालंटियर प्रमुख आशीष जायसवाल, ध्वनि एवं विद्युत व्यवस्था प्रमुख धर्मपाल कन्नौजिया, सुनील सेठ, चिकित्सा व्यवस्था प्रमुख डाक्टर अमरनाथ पांडेय और उनके सहयोग में आशीष गुप्त रहेंगे। इसी प्रकार से अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारियों के लिए अलग-अलग लोग नियुक्त किए गए हैं।

27 नवम्बर को रक्षामंत्री के साथ जौनपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को जनपद दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। इस दौरान टीडी कालेज के मैदान में दोपहर 2.45 बजे तक बूथ अध्यक्षों सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित भाजपा काशी क्षेत्र के कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री 2.55 बजे हेलीकाप्टर से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!