Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
देश

कई राज्यों में फुल लाकडाउन और मिनी लाकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई गई, आइए जानें

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच चुनाव खत्म हो चुका है। पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के नतीजे (Results) आ चुके हैं। इसके साथ ही यूपी पंचायत चुनाव के रिजल्ट भी आ गए हैं। इस बीच देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्यों द्वारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा और ओडिशा सहित कुछ राज्‍यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पंजाब समेत कई अन्य राज्यों ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।

हरियाणा में 7 दिन का लाकडाउन, पंजाब में मिनी लाकडाउन

हरियाणा में जहां सात दिन का पूर्ण लाकडाउन लागू किया है, वहीं पंजाब ने 15 दिन के मिनी लाकडाउन की घोषणा की है। ओडिशा में पांच से 19 मई तक लाकडाउन रहेगा। हरियाणा में दो दिन पहले नौ जिलों पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में लगाए वीकेंड लाकडाउन के बाद अब पूरे प्रदेश में सात दिन का लाकडाउन लगाया गया है। यह सोमवार(3 मई) सुबह से 10 मई को सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

पंजाब में गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानें रहेंगी बंद पंजाब सरकार ने मिनी लाकडाउन के तहत कई नई पाबंदियां लगा दी हैं। तीन से 15 मई तक गैर जरूरी दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं शादी, संस्कार व किरया आदि में 10 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे। बैंक व सरकारी दफ्तर 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे। सरकार ने इंडस्ट्री को बंद करने का फैसला नहीं लिया।

ओडिशा में लॉकडाउन- चुनावी गतिविधियों और टीकाकरण पर प्रतिबंध नहीं

ओडिशा सरकार ने पांच मई से 19 मई तक पूरे प्रदेश में लाकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान पूर्व से शनिवार व रविवार को जारी साप्ताहिक शटडाउन भी लागू रहेगा। शटडाउन शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद लाकडाउन के नियम लागू होंगे। मुख्य सचिव सुरेश महापात्र ने रविवार को वीडियो संदेश में कहा कि लाकडाउन के दौरान सार्वजनिक बसों का परिचालन नहीं होगा। चुनावी गतिविधियों को छूट रहेगी।

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन कोरोना के नए मरीज रिकॉर्ड बना रहे हैं। हालात ये हैं कि कोरोना मरीजों की संख्‍या हर दिन तीन लाख से ज्‍यादा आ रही है। देश के 12 राज्‍यों में संक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक 150 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसदी से भी ज्यादा है, जबकि 250 जिलों में संक्रमण दर 10 से 15 फीसदी के बीच है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन सभी राज्‍यों में लॉकडाउन लगाए जाने की आवश्‍यकता है। लेकिन सरकार की ओर से सभी राज्यों को लाकडाउन से बचने की अपील की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!