Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
खेल-जगत

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की एशेज सीरीज,गेंदबाज ने अपनी टेस्ट करियर की पहली गेंद फेंकी और विकेट मिल गया

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की एशेज सीरीज में एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला जब एक गेंदबाज ने अपनी टेस्ट करियर की पहली गेंद फेंकी और विकेट मिल गया। हालांकि, थर्ड अंपायर के कॉल के बाद मैदानी अंपायरों को फैसला बदलना पड़ा, क्योंकि गेंद ओवर स्टेपिंग की वजह से नो बॉल थी।

एशेज 2019 का नतीजा ड्रॉ रहा क्योंकि, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 मैच जीते। वहीं, एक मैच इस एशेज सीरीज का बेनतीजा रहा। सीरीज के आखिरी मैच की आखिरी पारी के चौथे दिन इंग्लैंड के मीडियम पेस गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने टेस्ट करियर की पहली नो बॉल फेंकी। क्रिस वोक्स के टेस्ट क्रिकेट के करियर में ऐसा पहली बार था जब उनका पैर लाइन से आगे था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 31वें ओवर की ये दूसरी गेंद थी। क्रिस वोक्स के सामने मिचेल मार्श थे जो ठीकठाक बल्लेबाजी कर रहे थे। मिचेल मार्श ने इस ओवर की दूसरी गेंद को खेलना चाहा, लेकिन वे आउट हो गए। उधर, क्रिस वोक्स ने विकेट मिलने की खुशी जाहिर कर दी। बल्लेबाज मिचेल मार्श भी पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें रोक लिया। 

5200 गेंद फेंकने के बाद फेंकी नो बॉल

फील्ड अंपायर को पहले से ही अंदेशा था कि क्रिस वोक्स का पैर क्रीज से आगे निकला है यानी ओवर स्टेपिंग हुआ है। ऐसे में फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से गेंद को चेक कराया तो उनका पैर वाकई में आगे था। इस तरह मिचले मार्श को नॉट आउट करार दिया गया। बता दें कि क्रिस वोक्स ने अपने टेस्ट करियर की 5200 गेंद यानी करीब 867 ओवरों के बाद कोई नो बॉल फेंकी थी।

30 वर्षीय बोलिंग ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच की पहली पारी में सिर्फ एक विकेट झटका, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे दमदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आउट किया जो इस सीरीज में 700 से ज्यादा रन बना चुके थे। क्रिस वोक्स ने स्टीव स्मिथ को LBW आउट किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!