Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले आज गर्भगृह में विराजेंगी माँ लक्ष्मी

फूलों से सजा बदरीनाथ धाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो जाएगा। कपाट वृष लग्न में शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाने है। इसके लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर की सजावट में करीब 20 क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया है।

मंदिर के कपाट बंद होने से पहले आज कपाट बंद करने से पहले रावल फिर स्त्री वेश धारण कर माँ लक्ष्मी को गर्भगृह में स्थापित करेंगे। इसके बाद शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

इस मौके पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सुनील तिवारी, राजेंद्र चौहान, भूपेंद्र रावत, डा.हरीश गौड़, संजय भट्ट, कृपाल सनवाल, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, कपाटबंदी को यादगार बनाने के लिए बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से मंदिर को गेंदा, गुलाब, कमल आदि के फूलों व पत्तियों से सजाया गया है।

शुभ मुहूर्त एवं आज 20 नवंबर 2021 के पुरे कार्यक्रम

ब्रह्ममुहूर्त में 4.30 बजे: मंदिर खुला।

सुबह 5.00 बजे: अभिषेक किया गया।

सुबह 8.00 बजे: बाल भोग।

दोपहर 11.30 बजे : भोग।

शाम 6.30 बजे : उद्धवजी और कुबेरजी को गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाया जाएगा। इसके बाद रावल माँ लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान करेंगे।

शाम 6.45 बजे : शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

पौराणिक मान्यता और पारंपरिक रीति-रिवाज

पौराणिक मान्यता और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार बदरीनाथ कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार के आगे सभा मंडप के मुख्य द्वार पर परिसर में विधिवत तौर पर भगवान श्री गणेश और भगवान श्री बदरी विशाल का आह्वान कर धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने पूजा शुरू की। जिन चाबियों से द्वार के ताले खोले जाते हैं, पहले उन चाबियों की पूजा अर्चना की जाती है। पहला ताला टिहरी महाराजा के प्रतिनिधि के रूप में राजगुरु नौटियाल के द्वारा खोला जाता है। उसके बाद मंदिर के हक हकूकधारी मेहता थोक व भंडारी थोक के प्रतिनिधियों द्वारा ताले खोले जाते हैं।सरकार महज प्रदर्शनकारियों के दबाव में आकर कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर नहीं हुई, इसके कई और कारण

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!