Breaking News :
>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
उत्तराखण्ड

अब उत्तराखंड में जल्द ही शिक्षा विभाग होगा पेपरलेस

देहरादून : प्रदेश में शिक्षा विभाग जल्द ही पेपरलेस होगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ाए गए हैं। कोशिश यह होगी कि सभी तरह की पत्रवालियां भेजने-मंगाने में ई-मेल का अधिकाधिक प्रयोग किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी आदेशों, निर्देशों व संदेशों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा कोष में 51 हजार दिए 

विद्यालयों में फर्नीचर, कंप्यूटर की उपलब्धता समेत आकस्मिक खर्चों की पूर्ति के लिए प्रारंभ किए गए शिक्षा कोष को खूब सराहना मिल रही है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक उन्होंने इस कोष में 51 हजार रुपये की राशि दी है, जबकि कई विभागीय अधिकारियों ने इसमें धनराशि प्रदान की है। कई अधिकारियों व शिक्षकों ने स्वेच्छा से इसमें सहयोग देने की बात कही है।

निकाय चुनाव में चेहरा नहीं 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में चेहरे का कोई महत्व नहीं होता। निकाय चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अथवा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क्या मुख्य चेहरा होंगे, इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है। इसमें खानदान आदि का वजूद नहीं है। साथ ही कहा कि उत्तराखंड की जनता संवेदनशील और देवतुल्य है। इसलिए जिस पार्टी ने 70 साल तक देश को ठगा, उसे वह निकाय चुनावों में भी कभी नहीं चुनेगी।

बड़े विजन के आकार लेने में वक्त लगता है 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुआई में सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। नौ माह के अब तक के कार्यकाल में कहीं कोई घपला-घोटाला नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। लोकायुक्त का गठन कब तक होगा, इस पर उन्होंने कहा कि जब भी कोई बड़े विजन के साथ आता है तो उसमें समय लगता है।

खत्म करें अभिभावकों पर दर्ज मुकदमे 

डीजीपी साहब, मैं अरविंद पांडेय बोल रहा हूं। जनता दरबार में बैठा हूं और एक स्कूल के कुछ अभिभावक मेरे सामने आए हैं। इनकी शिकायत है कि स्कूल में यौन उत्पीडऩ के एक मामले में आंदोलन करने पर पुलिस ने इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया। मेरी विनती है आपसे कि इस मामले में एफआर लगाकर इसे खत्म कर दिया जाए। जनता दरबार में एक शिकायत पर सुनवाई के दौरान यह शिक्षा मंत्री ने फोन पर यह निर्देश दिए। बताया गया कि इस मामले में डीजीपी ने एडीजी को निर्देश दिए हैं।

सड़क से क्षति से जुड़े चमोली के एक मामले में शिक्षा मंत्री ने वहां के डीएम को फोन कर क्षति का मुआवजा तुरंत प्रदान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान उन्होंने कई विभागों के अधिकारियों को फोन किए। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने फरियादियों को नसीहत भी दी। जनता दरबार के संयोजक एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उर्बा दत्त भट्ट के अनुसार दरबार में 120 शिकायतें आईं।

मैं मामले को दिखवाता हूं 

जनता दरबार के दौरान शिकायत दर्ज कराई गई कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट का संचालन अलग से करने का शासनादेश 2013 में हो चुका है, लेकिन डायट अभी भी माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत चल रहे हैं। यही नहीं, 2013 के शासनादेश के मुताबिक केंद्र से प्रति वर्ष सात करोड़ का बजट भी डायट के लिए लिया जा रहा है। मांग की गई कि डायट का संचालन अलग से करने की व्यवस्था की जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह इसे दिखवाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!